ब्रेकिंग
HPCL Refinery Fire Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में एचपीसीएल रिफाइनरी के प्लांट में लगी भीषण आग, तेज ... Delhi High Court on BS4 Vehicle Ban: दिल्ली में बाहरी राज्यों की BS-4 गाड़ियों के प्रवेश पर रोक बरकर... Tiger Shroff House Firing Case Arrest: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफल... पश्चिम बंगाल में दामोदर नदी में नहाने गए 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की डूबकर मौत, मछली पकड़ने वाले ... Aaj Ka Mausam : चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का दक्षिण भारत में तांडव, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई र... Pauri Garhwal Elephant Tusks Missing Case: उत्तराखंड के वन विभाग कार्यालय से 35 किलो हाथी दांत गायब,... Jalaun Lawyer Murder Case Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहि... Delhi Police ACP Manasvi Vashisht Suspended: कड़कड़डूमा कोर्ट विवाद और पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्... Tap and Pay Debit Credit Card Security: क्या जेब में रखे कार्ड से कोई निकाल सकता है पैसे? जानिए कैसे... Indian Navy Rescue Operation Arabian Sea: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम, सोमालियाई लुटे...
खेल

BCCI ने कहा- ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम 2 हफ्ते के लिए क्वारंटाइन होने के लिए तैयार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से हालात बिगड़ने की वजह से क्रिकेटिंग कैलेंडर तहस-नहस हो गया है। क्रिकेट की शुरुआत कब होगी, इस पर साफ और सटीक कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, कुछ देश ऐसे हैं जहां आने वाले कुछ समय में क्रिकेट समेत अन्य खेलों की शुरुआत हो सकती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में कोविड 19 के हालात सामान्य होते जा रहे हैं। इसी बीच बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है

साल 2020 के आखिर में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि ये दौरा पूरा हो पाएगा या नहीं। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा है कि भारत द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए सभी सुरक्षा उपाय करने को तैयार है। सिडनी मोर्निंग हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में अरुण धूमल ने कहा है कि भारत ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर एक क्वारंटाइन अवधि से गुजरने को तैयार है। उन्होंने कहा है, “कोई विकल्प नहीं है – हर किसी को ऐसा करना होगा। आप क्रिकेट को फिर से शुरू करना चाहेंगे।”

धूमल ने कहा है, “दो सप्ताह का लॉकडाउन लंबा नहीं है। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान होगा, क्योंकि जब आप इतनी लंबी अवधि के लिए क्वारंटाइन में होते हैं, तो दूसरे देश में जाकर दो सप्ताह का लॉकडाउन करना एक अच्छी बात होगी। हमें यह देखना होगा कि इस लॉकडाउन के मानदंड क्या हैं।” वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैचों की बजाय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को कराने का प्रस्ताव रखा है। इस विचार पर भी अरुण धूमल ने अपना बयान दिया है।

बीसीसीआइ अधिकारी अरुण धूमल ने इस विचार को खारिज नहीं किया है और उन्होंने संकेत दिया कि अधिक सीमित क्रिकेट खेलना बेहतर होगा, क्योंकि इससे अधिक आय हो सकती है। उन्होंने कहा है, “एक बार जब हमें यकीन हो जाएगा कि जब क्रिकेट फिर से शुरू होगा, तभी हम उस पर अंतिम फैसला कर पाएंगे।”

उन्होंने कहा है, “इसकी चर्चा (पांच टेस्ट की सीरीज) लॉकडाउन से पहले हुई। यदि कोई विंडो उपलब्ध है, तो यह बोर्ड पर निर्भर करेगा कि वे यह तय करें कि वे टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं या दो वनडे या शायद दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना चाहते हैं। लॉकडाउन और लॉकडाउन के बाद होने वाली राजस्व हानि को देखते हुए वे चाहते हैं कि राजस्व इकट्ठा हो। सबसे अधिक रेवेन्यू एक टेस्ट मैच की तुलना में ODI या T20 मैच से होगी।”

Related Articles

Back to top button