ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...
खेल

इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने दिखाया अपने बल्ले का जादू, आप भी देखकर दंग रह जाएंगे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में लॉकडाउन है। ऐसे में क्रिकेटर एक्टिव तो हैं, लेकिन सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर। कुछ क्रिकेटर एक दूसरे से बात कर रहे हैं तो कुछ फनी वीडियोज बनाकर अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी शामिल हैं, जो आए दिन सोशल मीडिया पर फनी वीडियो डाल रहे हैं। अब उन्होंने अपना मैजिक बैट दिखाया है।

दरअसल, डेविड वार्नर बल्ले से मैजिक ट्रिक दिखा रहे हैं। उनके अलावा इंग्लैंड टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन भी बैट मैजिक दिखाकर फैंस को मनोरंजन कर रहे हैं, जबकि भारतीय टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने भी अपने बल्ले का जादू दिखाकर सभी को चौंका दिया है। डेविड वार्नर, आकाश चोपड़ा और केविन पीटरसन ने इस फनी वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

क्या है ये वीडियो

इस वीडियो में डेविड वार्नर, आकाश चोपड़ा और केविन पीटरसन के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ी भी पहले बल्ले को घुमाते हैं और फिर दिखाते हैं कि उन्होंने कोई दूसरे कपड़े पहने हुए हैं, लेकिन बल्ला आगे करने के बाद जब वे इस बल्ले को पीछे करते हैं तो वे अपनी टीम की जर्सी में नजर आते हैं। डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद, जबकि आकाश चोपड़ा और केविन पीटरसन ने अपने-अपने देश की टेस्ट जर्सियों को पहना हुआ है।

क्या सच में ये है मैजिक

दरअसल, इस वीडियो में मैजिक जैसा कुछ नहीं है, क्योंकि ये टेक्नोलॉजी, वीडियो शूट और वीडियो एडटिंग का कमाल है। खिलाड़ी जब बल्ले को आगे करता है उसी समय वीडियो को पॉज कर दिया जाता और फिर कपड़े बदलने के बाद खिलाड़ी फिर से उसी बैट को कैमरे के सामने से हटा देता है तो ऐसा लगता है कि कुछ ही पल झपकते हुए खिलाड़ी ने अपने कपड़े बदल लिए हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, ये मैजिक वीडियो एडिटिंग के जरिए हो सकता है।

Related Articles

Back to top button