ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

IAF MiG-29 Crash News नवांशहर के पास मिग-29 क्रैश, पायलट सुरक्षित

नवांशहर। IAF MiG-29 Crash News यहां के नजदीकी गांव रुड़की के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-29 तकनीकी गड़बड़ी के कारण क्रैश हो गया। विमान का पायलट पैराशूट के जरिये कूूूद गया। पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि मिग-29 ने सुबह 10.30 बजे जालंधर के आदमपुर स्टेशन से उड़ान भरी थी। विमान के क्रैश होने से खेतों में आग लग गई। अभी मौके पर पुलिस पहुंच गई है। हादसे का सही कारण क्या रहा, इसके बारे में विशेषज्ञ टीम के पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा।

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का कहना है कि मिग-29 विमान प्रशिक्षण मिशन पर था। विमान में तकनीकी खराबी आई थी। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया है। वह विमान को नियंत्रित करने में असमर्थ था। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

ANI

✔@ANI

A MiG-29 fighter aircraft crashed today near Hoshiarpur district of Punjab. The pilot managed to eject safely: IAF officials https://twitter.com/ANI/status/1258642637038301184 …

ANI

✔@ANI

An Indian Air Force fighter aircraft has crashed in Punjab. More details awaited.

Twitter पर छबि देखें

ANI

✔@ANI

One Mig-29 aircraft airborne on a training mission from an Air Force base near Jalandhar met with an accident. The aircraft had developed a technical snag&the pilot ejected safely as he was unable to control the aircraft. A Court of Inquiry has been ordered:Indian Air Force (IAF)

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
63 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

उधर, विमान के क्रैश होने के कारण तेज आवाज आई। इससे आसपास के गांव के लोग सहम गए। लोग घरों से बाहर निकल गए। पहले तो लोग कुछ समझे नहीं क्या हुआ है। वहीं, खेतों से धुंआ उठ रहा था। पास जाकर देखा तो खेतों में गेहूं की नाड़ में आग लगी थी। पास ही क्रैश विमान था। मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। सेना के जवान भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

बता दें, इससे पहले गत माह होशियारपुर के हाजीपुर स्थित गांव बुड्ढावड़ में भी वायु सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर में तकनीकि खराबी आई थी। इसके कारण उसकी खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। हालांकि, तब हेलिकॉप्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा था। हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट और हेलिकॉप्टर पूरी तरह सुरक्षित रहे।

Related Articles

Back to top button