ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
पंजाब

Jalandhar में दहशत: जिम से लौट रही लड़की के साथ नशेड़ियों की हैवानियत, छेड़छाड़ के बाद अस्पताल पहुंची पीड़िता

जालंधर : जालंधर में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गामा फिटनेस जिम से वर्कआउट कर घर लौट रही लड़की को रास्ते में कुछ युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि नशे की हालत में मौजूद 3-4 युवकों ने उसके साथ बदतमीजी और धक्का-मुक्की की।

इस दौरान संतुलन बिगड़ने से लड़की सड़क किनारे गिर गई, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने फ्रैक्चर की आशंका जताई है और फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य युवक फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी लड़की को धमकाने की भी कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

लड़की रोजाना की तरह जिम में वर्कआउट करने के बाद घर वापस लौट रही थी। इस दौरान जिम के सदस्यों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, रास्ते में ही 3-4 युवकों जोकि नशे की हालत में थे। लड़की के साथ छेड़छाड़ और धक्का मुक्की भी की। इस दौरान लड़की नीचे गिर गई जिस कारण उसे गंभीर चोट आई। लड़की को तुरन्त इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर लड़की का परिवार भी पहुंचा गया। इस  घटना के बाद लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में नशेड़ियों का आतंक फैला हुआ है। इस घटना के बाद अब बेटियां जिम जाने से भी डरने लगी है। वहीं पुलिस द्वारा जिम के आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि अन्य युवकों को भी काबू किया जा सके।

Related Articles

Back to top button