ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
पंजाब

Chandigarh University में मातम: वकालत के छात्र की बेरहमी से हत्या, कैंपस में फैली दहशत!

खरड़: यहां खरड़-मोरिंडा रोड स्थित टोल प्लाजा के पास गुरफतेह टाउन में पुरानी रंजिश के चलते चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूंआ के एक छात्र की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमन दहिया (22) निवासी सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है, जो BA LLB (भाग-3) का छात्र था।

इस मामले में पुलिस ने राम, मोनू, विनय और लवीसा नामक एक युवती समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के चाचा अनिल कुमार (पेशा वकील), निवासी गांव गढ़ीबाला, थाना कुंडली, जिला सोनीपत ने बताया कि अमन उनके बड़े भाई सुंदर दहिया का बेटा था और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। अनिल कुमार के अनुसार, 1 अप्रैल तड़के करीब 3 बजे उन्हें अमन के दोस्त हर्ष के मोबाइल से फोन आया, जिसमें बताया गया कि कुछ युवकों ने अमन पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अमन से फोन पर बात की, जिसमें उसने बताया कि ‘राम’ नाम का युवक उसे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां दे चुका था।

अमन ने बताया कि घटना वाली रात वह अपने फ्लैट में था। इसी दौरान यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली लवीसा उसके पास आई और उसे गुरफतेह टाउन स्थित अपने फ्लैट तक छोड़ने के लिए कहा। अमन उसे कार से छोड़ने गया। जैसे ही लवीसा अपने फ्लैट में गई और अमन वापस लौटने लगा, तभी रात करीब 2 बजे राम, मोनू और विनय वहां पहुंच गए और उसे घेर लिया। अमन के अनुसार, उसी समय लवीसा ने अंदर से आवाज लगाई—“आज बड़ी मुश्किल से इसे यहां बुलाया है, आज इसे जिंदा नहीं छोड़ना।” इसके बाद मोनू और विनय ने अमन को पीछे से पकड़ लिया, जबकि राम ने चाकू निकालकर उसकी छाती और पीठ पर वार कर दिए। इसके बाद चारों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।

Related Articles

Back to top button