ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

सरकार ने दिए संकेत, मध्यप्रदेश में कोरोना संबंधी पाबंदियां जल्द ही कम हो सकती

भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना के कम होते मामलों के बीच शिवराज सरकार ने 1 फरवरी से कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल शुरु कर दिए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोल दिया गया है।प्रदेश शिवराज सरकार ने संकेत दिए हैं कि यदि कोरोना को लेकर यही स्थिति बनी रही,तब पाबंदियां जल्द ही कम होगी।इसमें शादी समारोह में 250 लोगों के शामिल होने की शर्त भी खत्म हो सकती है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण रेट में लगातार कमी आ रही है।
वहीं क्राइसिस कमेटी ने कहा कि पाबंदियां दो प्रमुख बातों को ध्यान में रखकर कम की जाती हैं। पहली बात कि अप्रत्याशित तौर पर पॉजिटिव केस की संख्या न बढ़े। और दूसरी यह कि संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। एक समय पर केस की संख्या से घटने-बढ़ने से ज्यादा असर नहीं पड़ता है। यदि यह रेट कम रहता है और संसाधन उपलब्ध रहते हैं,तब निश्चित रूप से सख्ती कम की जा सकती है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 जनवरी को क्राइसिस कमेटी की बैठक ली थी। इस दौरान प्रदेश में 21,387 केस थे।संक्रमण रेट 6 प्रतिशत था।सक्रिय केस के 96.7 प्रतिशत रोगी होम आइसोलेशन में थे। सिर्फ 3.3 रोगी अस्पतालों में एडमिट हुए थे। उपलब्ध बिस्तर क्षमता 67 हजार 164 है। जिसमें से कुल 1.17 प्रतिशत का उपयोग हो रहे थे।

Related Articles

Back to top button