ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
छत्तीसगढ़

Family Dispute News: बहू पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप, लाचार सास और पति ने प्रशासन से मांगी इच्छामृत्यु

सूरजपुर: लटोरी निवासी शकुंतला पाण्डेय अपने बेटे के साथ बुधवार को इच्छामृत्यु की मांग का आवेदन लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची. महिला ने आरोप लगाया कि उनकी बहू रागिनी मिश्रा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है और पैसों की मांग कर रही है, जिससे परेशान होकर वे अब मौत चाहते हैं.

सास का बहू पर आरोप

शकुंतला पाण्डेय का कहना है कि उनकी बहू ने 3 अक्टूबर 2021 को उनपर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था, जिसके चलते उनके बेटे वेद प्रकाश और पूरे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अब लगभग 5 साल बाद बहू दोबारा घर लौट आई है. लेकिन इसके बाद भी घर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पीड़िता का आरोप है कि बहू वापस आकर फिर से आर्थिक और मानसिक दबाव बना रही है. इसी से तंग आकर उन्होंने प्रशासन से या तो न्याय दिलाने या फिर इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है.

घर में बड़े अधिकारियों का फोन आता है, लटोरी पुलिस भी घर पहुंचती है, घर के दरवाजे खिड़कियां तोड़ते हैं, कभी बिजली काट देते हैं. हमारे साथ अन्याय हो रहा है, एक तरफा सुनवाई हो रही है. बहू ने बेटे के साथ मारपीट भी की.हमारे घर के टॉयलेट भी बंद कर दिए गए हैं, हमें न्याय दीजिए या इच्छा मृत्यु दीजिए –शकुंतला पाण्डेय, पीड़ित

पति का पत्नी पर आरोप

वहीं महिला के बेटे वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि सूरजपुर में दहेज प्रताड़ना का केस उन पर लगाया गया. लेकिन उसके बाद भी हमने सुलहनामा के लिए लगाया. वेदप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी पांच साल बाद फिर से घर लौटकर आई है. वो कहती है कि केस भी चलेगा औऱ वह भी मेरे पास रहेगी. पीड़ित पति ने बताया कि बड़े बड़े नेता और एसपी हमें फोन करते हैं.

लटोरी पुलिस पर भी लगाया आरोप

वेदप्रकाश ने लटोरी चौकी प्रभारी पर भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लटोरी चौकी प्रभारी घर में आकर दरवाजे खिड़कियां तोड़ते हैं. वे कहते हैं कि उनकी एक बच्ची है, जिसे वे अपने पास रखना चाहते हैं. प्रताड़ता से तंग आकर मां बेटे ने इच्छा मृत्यु की मांग की है.

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला

मां बेटे की इच्छामृत्यु की मांग पर सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि बहू ने अपने पति औऱ सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जिसका केस सूरजपुर कोर्ट में चल रहा है. इसके अलावा भरण पोषण का मामला गृह न्यायालय में चल रहा है. लगभघ 4 साल के बाद बहू अपने ससुराल में रहने के लिए आई है, जहां सास शकुंतला पांडेय ने बहू को रखने से मना कर दिया. सास ने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की है. मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया है. दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही है.

Related Articles

Back to top button