ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
देश

भाजपा के चार उम्मीदवार घोषित, नहीं लगा पंकजा और खडसे का नंबर

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए घोषित भाजपा उम्मीदवारों की सूची में न तो पंकजा मुंडे का नाम है, न एकनाथ खडसे का। भाजपा ने अपने हिस्से की चार सीटों के लिए चार ऐसे नाम घोषित कर दिए, जिनकी उम्मीद किसी को नहीं थी

महाराष्ट्र की नौ विधान परिषद सीटों के लिए 21 मई को चुनाव होने हैं। ये चुनाव 24 अप्रैल को खाली हुई नौ सीटों के लिए हो रहे हैं। प्रत्येक सीट के लिए 29 विधानसभा सदस्यों के वोट की जरूरत है। भाजपा के पास अपने 105 और सहयोगी दलों के 11 सदस्य हैं। अर्थात उसके चार सदस्य आसानी से चुनकर आ सकते हैं। माना जा रहा था कि भाजपा इन सीटों के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं पंकजा मुंडे, एकनाथ खडसे एवं विनोद तावड़े को विधान परिषद की सदस्यता देगी, लेकिन शुक्रवार को घोषित सूची में इन तीनों के नाम गायब मिले। उनके बदले चार नए नाम गोपीचंद पडालकर, प्रवीण दटके, अजीत गोपछड्डे एवं रंजीतसिंह मोहिते पाटिल के हैं।

 

रंजीतसिंह मोहिते पाटिल वरिष्ठ राकांपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री विजयसिंह मोहिते पाटिल के पुत्र हैं। रंजीतसिंह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में आए थे। गोपीचंद पडालकर पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे। पिछड़ा वर्ग के पडालकर को भाजपा ने बारामती के दिग्गज नेता अजीत पवार के विरुद्ध टिकट दिया था। पडालकर जीत तो नहीं सके, लेकिन भाजपा ने अब विधान परिषद में जाने का रास्ता साफ कर दिया। धनगर समाज में पडालकर की पैठ अच्छी मानी जाती है। अन्य दो उम्मीदवार प्रवीण दटके एवं अजीत गोपछड्डे को मिला टिकट भी लोगों को अचरज में डाल रहा है।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की दिग्गज नेता पंकजा मुंडे अपने ही चचेरे भाई राकांपा उम्मीदवार मुंडे से हार गई थीं। एकनाथ खडसे को तो भाजपा ने टिकट ही नहीं दिया था। इन दोनों को उम्मीद थी कि इस बार भाजपा उन्हें विधान परिषद में जाने का मौका देगी। पंकजा और खडसे, दोनों ही कुछ दिनों पहले भाजपा हाईकमान से अपनी नाराजगी भी खुलकर जाहिर कर चुके हैं। इसके बावजूद टिकट वितरण के समय भाजपा ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button