ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

पुडुचेरी में पीएम मोदी का ‘शक्ति प्रदर्शन’! फूलों की बारिश और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक रोड शो किया, जिसमें जनसैलाब उमड़ा. सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जयश्री राम’ के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इस रोड शो में कुछ विदेशी नागरिक भी दिखे. उनका भी उत्साह देखते बन रहा था. उन्होंने पीएम मोदी के इस रोड शो को अपने मोबाइल में कैद किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो करते हुए विधानसभा चुनाव में AINRC-BJP गठबंधन को वोट देने की अपील की. उन्होंने AINRC संस्थापक और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और बीजेपी नेता व गृह मंत्री ए. नमसिवायम के साथ अजंता सिग्नल पॉइंट से करीब 2 किलोमीटर दूर कामराजर स्टैच्यू/राजा थिएटर सिग्नल तक रोड शो किया. ये रोड शो करीब एक घंटे तक चला, जिसमें जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर पीएम मोदी का स्वागत किया.

रोड शो के बाद चेन्नई में रुकेंगे PM

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई लौटकर गिंडी के एक होटल में रुकेंगे. फिर 4 अप्रैल को बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस ने चेन्नई और केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. बता दें कि पीएम मोदी चुनाव राज्यों में लगातार रैलियां कर रहे हैं.

तिरुवल्ला में पीएम मोदी की जनसभा

चेन्नई में बैठक करने के बाद पीएम मोदी 4 अप्रैल को केरल पहुंचेंगे, जहां तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर तिरुवनंतपुरम में रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3 बजे कोट्टायम जिले के चांगनास्सेरी में एनएसएस कॉलेज के मैदान पहुंचेंगे. फिर सड़क मार्ग से पथानामथिट्टा के तिरुवल्ला रवाना होंगे.

किल्लीपलम जंक्शन से करमाना तक रोड शो

यहां पीएम मोदी पब्लिक स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसमें पार्टी नेता और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से एनडीए के उम्मीदवार भी पहुंचेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे. किल्लीपलम जंक्शन से करमाना तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है. इस रोड शो और गठबंधन के नेताओं से मुलाकात के बाद शाम को दिल्ली लौटेंगे. बता दें कि केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होगा.

Related Articles

Back to top button