ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
हरियाणा

Shocking Incident: युवक के साथ हैवानियत! बंधक बनाकर मारपीट और नग्न कर अश्लील हरकत; पुलिस जांच शुरू

गुड़गांव: पटौदी बस स्टैंड के पास एक युवक को जबरन बंधक बनाकर उसके कपड़े उतारने, अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देकर अवैध वसूली की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां के आने के बाद आरोपियों ने उसको छोड़ा और पुलिस को शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पटौदी थाने में दो नामजद आरोपियों के साथ चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पटौदी के वार्ड नंबर 19 निवासी 33 वर्षीय युवक ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपने पड़ोसी को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहा था। पटौदी बस स्टैंड के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर बैठे सोनू निवासी खंडेवला ,तेजू निवासी रामपुर और उनके दो अन्य साथियों ने उसे दबोच लिया। आरोपी उसे जबरदस्ती पास के एक ऑफिस में लेकर गए और अंदर से कुंडी लगा कर बंधक बना लिया। पीड़ित का आरोप है कि चारों आरोपियों ने मिलकर उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के साथ गलत हरकत करते हुए पूरी घटना का एक आरोपी मोबाइल से वीडियो बना रहा था । पीड़ित के बार-बार हाथ जोड़ने और गिड़गिड़ाने के बावजूद आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और वे उसके साथ मारपीट करते रहे।

आरोपियों ने पीड़ित की जेब से पांच हजार रुपये नकद छीन लिए और घर से और पैसे मंगवाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। जान बचाने के लिए पीड़ित ने अपनी मां को फोन किया, जिसके बाद सोनू के मोबाइल नंबर पर डिजिटल माध्यम से पांच हजार रुपये और ट्रांसफर करवाए गए। बाद में पीड़ित की मां ने मौके पर पहुंचकर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। भागते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे या उसे जान से मार देंगे। मेडिकल रिपोर्ट में पांच गंभीर चोटों की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में पीड़ित के शरीर पर पांच गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।  जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button