ब्रेकिंग
Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी...
हरियाणा

Crime News: पति से सुलह का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर संगीन आरोप

गुड़गांव: पति से चल रहे विवाद को सुलझाने का झांसा देकर पूर्व पार्षद और उसके साथी द्वारा महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।महिला के विरोध करने पर आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के द्वारा कई महीनों तक रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस के मुताबिक,  मूलरूप से पटौदी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ साल पहले उनकी शादी फरीदाबाद में रहने वाले युवक से हुईं थी। शादी के कुछ महीनों के बाद से ससुराल में विवाद शुरू हो गया। उसके बाद वह अपने मायने पिता के घर पर आकर रहने लगी। काफी दिनों तक मामला नहीं सुलझा, तो उन्होंने पटौदी कोर्ट में दहेज प्रताड़ना का मामला दायर कर दिया। उसके बाद पटौदी निवासी जाहिद (पूर्व पार्षद) और सोनू उसके संपर्क में आए। पति के साथ चल रहे विवाद का समझौता करवाने का झांसा दिया। उसके बाद आरोपियों ने साल 2024 के अक्टूबर माह में बात करने के लिए महिला को आरोपियों ने बुलाया। उसके बाद आरोपी एक होटल में लेकर गए और वहां पर उसके साथ रेप की वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया। आरोपियों ने पति के साथ चल रहे विवाद में जल्द फैसला करवाने का दोबारा से आश्वासन किया।

रेप की वारदात किसी को भी बताने से मना किया। महिला ने पुलिस को शिकायत में यह भी बताया कि आरोपियों ने उसके बाद ब्लैकमेल करते हुए कई बार पटौदी इलाके के कई होटल में रेप किया। उसके बाद आरोपी सोनू ने बताया कि जाहिद ने अपना नया मकान बनाया है। उसके बाद पीड़िता को वहां पर बुलाकर सोनू और पूर्व पार्षद पर गैंगरेप करने का भी आरोप लगाया। फरवरी 2026 में धमकी देकर आरोपी ने बुलाया और उसके बाद फिर दोनों ने मिलकर गैंगरेप किया। पीडिता ने आरोपियों को कार्रवाई करने की बात कहीं, तो आरोपियों ने धमकी देते हुए धमकाया गया। पीड़िता को आरोपी पूर्व पार्षद मार्केट में मिला,तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button