ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सर्विस गन की गोली लगने से सेना के जवान की मौत, इलाके में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक कैंप में रविवार को अपनी सर्विस गन से गलती से गोली चलने से घायल हुए सेना के एक जवान की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के एक शिविर में रविवार को एक सेना जवान की उसकी सर्विस गन से गोली चलने से मौत हो गई. सैनिक की पहचान जगदीप (24) के रूप में हुई है. यह घटना कुपवाड़ा जिले के कलामाबाद इलाके में स्थित सेना शिविर में घटी.

जगदीप को गंभीर हालत में हंडवारा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे यहां के 92 बेस अस्पताल में रेफर कर दिया गया. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.

बीएसएफ जवान की गोली लगने से मौत

इससे पहले बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई. अपनी की बंदूक से चली गोली से हुई इस मौत की यह घटना नदिया जिले में हुआ है. ड्यूटी के दौरान हुई इस मौत के पीछे का कारण साफ नहीं है. यह हादसा है या फिर आत्महत्या है, इसकी जांच की जा रही है.

मृतक जवान का नाम वैभव अन्ना मंडले (34) था. वह बीएसएफ की 11वीं बटालियन में कार्यरत थे. वे महाराष्ट्र के जलगांव जिले के खाओकी क्षेत्र के रहने वाले थे. वे शिविर की सुरक्षा में संतरी के रूप में तैनात थे.

जबड़े में लगी राइफल की गोली

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुरुतिया के रानीनगर शिविर में तैनात जवान वैभव अन्ना मंडले ड्यूटी के दौरान अपनी ही बंदूक से निकली गोली से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसी दौरान, उनके हाथ में पकड़ी राइफल की गोली उनके जबड़े में लगी. उन्हें खून से लथपथ हालत में निकाला गया और करीमपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

मुरुतिया पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या यह मौत एक दुर्घटना थी. बताया जाता है कि जवान पिछले पांच दिनों से ड्यूटी पर तैनात था. अचानक बंदूक से गोली निकली और फिर दुखद अंजाम भुगतना पड़ा, लेकिन इसके पीछे का रहस्य अभी तक सुलझा नहीं है.

Related Articles

Back to top button