ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

BJP सांप्रदायिकता के बजाय विकास जैसे रास्तों पर चलती तो उसका प्रदर्शन बेहतर होता: शशि थरूर

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए एक सबक है कि जब वह सांप्रदायिकता के बजाय विकास जैसे अन्य रास्तों पर चलती है तो उसका बेहतर प्रदर्शन होता है। थरूर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों से शिकस्त दी। थरूर ने कहा कि चुनाव परिणाम मतदाताओं द्वारा भाजपा को दिया गया एक गंभीर संदेश है कि उनकी शासन प्रणाली में व्यापक सुधार की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, “…मुझे हमेशा लगता था कि भाजपा केरल में हद पार कर रही है, क्योंकि उनके संदेशों में सांप्रदायिकता समाहित है। जब वे दूसरे रास्तों पर चलते हैं तो बेहतर प्रदर्शन करते हैं। चाहे वह विकास का रास्ता हो, जिसका राजीव चंद्रशेखर ने यहां समर्थन किया हो या अल्पसंख्यकों तक जागरूकता से पहुंचने का सुरेश गोपी द्वारा किया गया प्रयास।” उन्होंने कहा, “जब आप उत्तर भारतीय भाजपा के पारंपरिक स्वरूप से आगे बढ़ते हैं, तभी आप केरल के मतदाताओं को आकर्षित कर सकते हैं। और यह चयन की एक बहुत ही स्पष्ट प्रवृत्ति है।”

400 का आंकड़ा पार करना असंभव था- थरूर
शशि थरूर ने आगे कहा कि यह हमेशा से स्पष्ट था कि भाजपा के लिए 400 का आंकड़ा पार करना असंभव था, 300 तक पहुंचना बहुत कठिन था और 200 तक पहुंचना एक चुनौती होगी। उन्होंने कहा, “मैं यही कह सकता हूं कि हम हमेशा से इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि ‘400 पार’ असंभव है, यह एक कल्पना है, और ‘300 पार’ बहुत कठिन है। हमने कहा कि ‘200 पार’ भाजपा के लिए एक चुनौती होगी।”

राजीव चंद्रशेखर ने स्वीकार की हार 
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने थरूर से मंगलवार को हार स्वीकार कर ली, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि केरल में चुनाव परिणाम इसका संकेत देते हैं कि भाजपा के लिए लोगों का समर्थन बढ़ रहा है। चंद्रशेखर ने कहा कि यह ‘‘निराशाजनक” है कि वह हार गए, हालांकि भाजपा ने राज्य में बहुत मजबूती से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा, “हम बहुत करीब रहे और हमने रिकॉर्ड वोट हासिल किया है। यह दर्शाता है कि केरल के लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। यह निराशाजनक है कि मैं आज जीत नहीं सका, लेकिन मैंने एक ‘साफ-सुथरा’ प्रचार अभियान चलाया। हमने अपने विपक्ष की तरह विभाजनकारी राजनीति नहीं की। केरल में भाजपा की बढ़त पूरी तरह से अपेक्षित है और यह जारी रहेगी।”

Related Articles

Back to top button