ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें...
छत्तीसगढ़

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को उम्रकैद! 23 साल बाद आया फैसला, क्या खत्म हो गया जोगी परिवार का सियासी वजूद?

रायपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता राम अवतार जग्गी की हत्या के बाद राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी परिवार का राजनीतिक भविष्य लगातार दलदल में फंसता गया।

राज्य गठन के बाद वर्ष 2000 से 2003 तक प्रदेश की राजनीति के केंद्र में रहे उनके बेटे, पूर्व विधायक अमित जोगी को हाई कोर्ट से उम्रकैद की सजा वर्तमान में राजनीतिक चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।

परिवार की कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से नजदीकी जगजाहिर रही है। इसके बाद भी जोगी कांग्रेस के कांग्रेस के विलय की राह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे बाधक बने रहे।

भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी काम नहीं आई

पाला बदलने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी काम नहीं आई। यही कारण रहा कि 2016 में गठित जोगी कांग्रेस दम तोड़ने की स्थिति में पहुंच गई है। यह स्थिति 2003 से 2018 तक डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार और 2023 तक भूपेश बघेल ने नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार के कारण भी बनी।

जोगी परिवार की जमीन ही खिसक गई है। सीबीआई की याचिका पर हाई कोर्ट द्वारा सुनाया गया उम्रकैद का निर्णय अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। 20 अप्रैल को अगली सुनवाई है।

अभी भी साम्राज्य और संपर्क काफी विस्तारित

कपिल सिब्बल और मुकुल रोहतगी जैसे वकील अमित के पक्ष में खड़े हैं। राजनीतिक जगत में चर्चा रही है कि कुछ परिवारों ने भले ही जोगी परिवार की संपत्ति का बड़ा हिस्सा दबा लिया, परंतु अभी भी साम्राज्य और संपर्क काफी विस्तारित है।

Related Articles

Back to top button