ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

Agar Malwa News: स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के मासूम की दर्दनाक मौत; कई घायल

Agar Malwa News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी है. सोयत कला कस्बे में शुक्रवार को एक निजी स्कूल के परिसर में मासूम बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में चौथी कक्षा के 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोयत कला स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल की है. शुक्रवार सुबह छात्र कक्षा में बैठकर अपनी परीक्षा दे रहे थे. तभी अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड स्कूल परिसर में घुस आया और बच्चों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया. इस अचानक हुए हमले से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. अपनी जान बचाने के लिए नन्हे-मुन्ने बच्चे क्लासरूम से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन आक्रामक मधुमक्खियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया.

9 साल के रमन की दर्दनाक मौत

इस हमले की सबसे भारी कीमत 9 साल के मासूम रमन को चुकानी पड़ी. कक्षा 4 का छात्र रमन (पिता- सज्जन सिंह कराड़ा) पर मधुमक्खियों ने इतनी बुरी तरह हमला किया कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल बच्चों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे. रमन की हालत चिंताजनक थी, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत झालावाड़ (राजस्थान) रेफर किया गया. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल में इलाज के दौरान रमन ने दम तोड़ दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.

अस्पताल में भर्ती हैं कई बच्चे

इस भयावह हमले में करीब आधा दर्जन अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं, जिनके शरीर पर मधुमक्खियों ने कई जगह डंक मारे हैं. फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही सोयत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर मधुमक्खियों का छत्ता स्कूल के पास कहां था और वह अचानक कैसे भड़क गया.

सवालों के घेरे में स्कूल प्रबंधन

इस हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. वहीं, स्थानीय लोगों और आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. लोगों का सवाल है कि यदि स्कूल परिसर या उसके आसपास मधुमक्खियों का छत्ता था, तो उसे समय रहते हटाया क्यों नहीं गया? एक मासूम की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है? फिलहाल, प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की बात कह रहा है, लेकिन रमन की मौत ने स्कूल सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Related Articles

Back to top button