ब्रेकिंग
हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ...
झारखण्ड

नशे वाला पिज्जा: बर्थडे पार्टी में मेडिकल छात्रा को खिलाया ड्रग्स वाला पिज्जा, फिर हुआ शर्मनाक काम; आरोपी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) की पढ़ाई कर रही एक मेडिकल छात्रा के साथ बर्थडे पार्टी के दौरान कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किए जाने का आरोप है. इस मामले में लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके आधार पर पुलिस ने दानिश नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना 9 अप्रैल की बताई जा रही है. पीड़िता मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही है. इसी दौरान वह अपनी एक सहेली के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए लालपुर क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में पहुंची थी, जहां पहले से तीन युवक भी मौजूद थे.

पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाया गया था

बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी के दौरान केक कटिंग के बाद जब सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी आरोपी दानिश ने पीड़िता को पिज्जा खाने के लिए दिया. आरोप है कि उस पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाया गया था. पिज्जा खाने के कुछ समय बाद ही छात्रा को चक्कर आने लगे और वह असहज महसूस करने लगी. इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी उसे आराम कराने के बहाने फ्लैट के एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. अगले दिन सुबह जब छात्रा को होश आया तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद वह किसी तरह अपने हॉस्टल पहुंची और अपनी एक सहेली को पूरी घटना की जानकारी दी. सहेली की मदद से उसे तुरंत लालपुर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके साथ ही पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी में लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. शादी समारोह में शामिल होने आई बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया और पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

Related Articles

Back to top button