ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

UP: केशव मौर्य ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान के परिजनों को दी 22 लाख रुपए की आर्थिक मदद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीते साल पुलवामा में आंतकी घटना में शहीद हुए जिला उन्नाव निवासी CRPF के जवान की पत्नी एवं माता-पिता को 11-11 लाख रुपए के चेक दिए गए। उप मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिलाधिकारी उन्नाव रवीन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने शहीद अजीत कुमार आजाद के घर लोक नगर उन्नाव जाकर शहीद के परिजनों को यह राशि प्रदान की। यह राशि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के क्रम में पीडब्ल्यूडी ने जमा की थी।

जानकारी मुताबिक उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन शहीदों के परिजनों को सहायता राशि अभी तक नहीं मिल पाई है, उन्हें भी 22 लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के शौर्य, त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और ना ही उसकी कोई कीमत अदा की जा सकती। बता दें कि उन्नाव के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहीद के घर जाकर ये चेक सौंपे। 11 लाख का चेक शहीद की पत्नी मीना गौतम और इतनी ही राशि का चेक शहीद की माता राजवती देवी और पिता प्यारे लाल को संयुक्त रूप से दिया गया।

उल्लेखनीय है कि बीते साल पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के वीर जवानों के परिजनों को उप मुख्यमंत्री द्वारा सहयोग राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने 1 दिन के वेतन के बराबर की धनराशि स्वेच्छा से इस हेतु एकत्र की गई थी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शहीदों के सम्मान में जो भी सम्भव हो सकता है, सरकार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को कहीं कोई समस्या हो, तो वह प्रशासन व शासन के संज्ञान में लाएं, उनकी हर समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button