ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
छत्तीसगढ़

Manendragarh News: मनेंद्रगढ़ में ‘नारी शक्ति वंदन पदयात्रा’ का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने अधिनियम को बताया ऐतिहासिक

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मनेंद्रगढ़ में “नारी शक्ति वंदन पदयात्रा” का भव्य आयोजन किया गया. इस पदयात्रा में महिला जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

‘नारी शक्ति- राष्ट्र शक्ति’

कार्यक्रम की शुरुआत शहर के साईं तिराहा से हुई, जहां से महिलाओं ने हाथों में तिरंगा और जागरूकता संदेशों से लिखी तख्तियां लेकर पदयात्रा निकाली. “नारी शक्ति, राष्ट्र की शक्ति” और “महिलाओं को मिले पूरा अधिकार” जैसे जोशीले नारों के साथ यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रीराम मंदिर प्रांगण में जाकर संपन्न हुई. इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना रहा. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया और महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया. जो पंचायत से लेकर संसद तक उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाएगा. महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उन्हें राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकारों को नई दिशा देगा और उनकी भागीदारी को मजबूत करेगा.– प्रवीण सिंह

महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है.- राम नरेश राय

सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास निरंतर जारी है.– तारा कुशवाहा, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी

महिलाओं ने लिया संकल्प

उन्होंने विश्वास जताया कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है. इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला समन्वयक तारा कुशवाहा ने कई शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में समानता, शिक्षा और महिला अधिकारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.

Related Articles

Back to top button