ब्रेकिंग
Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ...
छत्तीसगढ़

Surajpur News: बीजेपी पार्षद पर लगा दबंगई का गंभीर आरोप, पुलिस से शिकायत के बाद अब कार्रवाई का इंतजार

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले सूरजपुर में बीजेपी पार्षद राजेश साहू की दबंगई से एक परिवार परेशान है. लगातार प्रताड़ित महसूस किए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने संयुक्त कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने भाजपा पार्षद समेत अन्य लोगों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. साथ ही सूरजपुर के एसपी से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है.

सूरजपुर पुलिस से पीड़ित परिवार की शिकायत

मानपुर निवासी रामचरितर साहू अपनी बहू और नातिन के साथ संयुक्त कार्यालय पहुंचे. उन्होंने बताया कि मानपुर के रिंग रोड पर उनका मकान और दुकान स्थित है, जो उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था. उनके बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद, उन्हीं दुकानों के किराए से उनका घर चल रहा था. लेकिन अब इस दुकान पर बीजेपी पार्षद की नजर पड़ गई और उसने इसे फर्जी तरीके से हथिया लिया है.

स्थानीय भाजपा पार्षद राजेश साहू और राधाकृष्ण साहू ने मेरी बेटियों के साथ मिलीभगत कर मेरी जमीन को फर्जी तरीके से खाली दिखाया. उसके बाद उसने इस जमीन की अपने नाम पर रिजस्ट्री करा ली. इस पूरे मामले में धोखाधड़ी कर हमारे अधिकारों का हनन किया गया है, जिससे हमारा परिवार आर्थिक संकट में आ गया है-रामचरितर साहू, पीड़ित

रामचरितर साहू का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में की, तो उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इससे उनका पूरा परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है. इसी को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को आवेदन सौंपकर सुरक्षा की मांग की है, साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस ने जांच की कही बात

पीड़ित परिवार की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस के एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमें शिकायत मिली है. शिकायत के आधार पर हम जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे.

Related Articles

Back to top button