ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने रक्तदान के महत्व पर दिया संदेश, श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 237 यूनिट र... Amitabh Bachchan Apology: ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी,... भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिष्ठित सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण इंडोनेशिया में हुआ ... Jio Platforms IPO Listing: शेयर बाजार में रिलायंस के जियो का धमाकेदार डेब्यू, 30,200 करोड़ के मेगा आ... भारत बना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का एक्सपोर्ट पहुंचा 1 लाख करोड़ के ... ग्वालियर में मोबाइल पर श्रीराम के वीडियो देखने को लेकर खूनी संघर्ष, पति ने तलवार से पत्नी पर किया जा... Gaya Cyber Fraud Case: बिहार में चल रहा था अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मिनी कॉल सेंटर, लोन और क्रेडिट क... Punjab News: पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे की सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान को पुल... Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर... Ahoi Ashtami Vrat 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें...
झारखण्ड

Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली

पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी में दो ग्रामीणों के बीच झगड़े में फायरिंग की घटना हुई है. इस फायरिंग की घटना में नाबालिग को गोली लगी है. नाबालिग ट्यूशन पढ़कर घर जा रहा था, इसी क्रम में वह झगड़े को देखने के लिए रूक गया. इसी दौरान उसके पैर में गोली लगी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है.

लड़ाई को देखने रुक गया था नाबालिग

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. दरअसल, चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में अरुण शर्मा और सिंकु दुबे के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच लड़ाई हो रही थी. तभी नाबालिग ट्यूशन पढ़कर गुजर रहा था और लड़ाई को देखने के लिए रुक गया था.

अरुण शर्मा और सिंकु दुबे के बीच झगड़े में फायरिंग की घटना हुई थी. अरुण शर्मा की तरफ से फायरिंग की गई है. जिसकी वजह से गोली एक नाबालिग को लगी है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फायरिंग की घटना के बाद आरोपी फरार है: श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी, चैनपुर

पहुंचे नाबालिग के परिजनअस्पताल 

दरअसल, नाबालिग के पैर में एड़ी के पास गोली लगी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे हैं.

Related Articles

Back to top button