ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
हरियाणा

यमुनानगर में चालान काटने पर बवाल: बुलेट सवार युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, बीच सड़क पर हुई जमकर हाथापाई

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में बुलेट बाइक के चालान को लेकर जमकर हंगामा हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मी और बाइक चालक के परिजनों के बीच हाथापाई हो गई. इस पूरे घटनाक्रम में पुलिसकर्मी घायल बताया जा रहा है. खबर है कि हाथापाई के दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई. इस पूरे घटनाक्रम के बाद बुलेट बाइक चालक अमन के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

यमुनानगर में बुलेट बाइक के चालान पर विवाद: बुलेट बाइक चालक अमन के दादा ने बताया कि “यमुनानगर के जगाधरी स्थित खेड़ा बाजार में देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी. बाजार में हमारी कपड़ों की दुकान है. उसी के सामने उनकी बुलेट बाइक खड़ी थी. जिसे मेरे नाबालिग पोते अमन ने वहां खड़ा किया था. इस दौरान पुलिस आई और खड़ी बाइक के बारे में पूछने लगी. जब मेरे पोते ने बताया कि बाइक मेरी है और इसे में साइड कर लेता हूं.”

पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोप: अमन के दादा रघु के मुताबिक “पुलिसकर्मी ने तैश में आकर बाइक का चालान काटने को कहा. इस पर अमन और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई. हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी भीड़ पहुंच गई.” इस दौरान बाइक चालक के परिजन में वहां आ गए. देखते ही देखते पुलिसकर्मी और बाइक चालक के परिजनों में हाथापाई हो गई. बताया जा रहा है हाथापाई में पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई और वो घायल हो गया.

पुलिस की कार्रवाई जारी: घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमन और उसके चाचा गुरदीप को हिरासत में ले लिया. दोनों के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला दर्ज किया गया है. अमन के दादा का कहना है कि अमन नाबालिग है और 11वीं कक्षा का छात्र है. पुलिस ने बिना वजह उनसे मारपीट की और जबरन उसके पोते और बेटे को गिरफ्तार किया.

कौन झूठा कौन सच्चा? एक तरफ पुलिस अपने कर्मचारी के साथ मारपीट की बात कह रही है, तो दूसरी ओर परिवार पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगा रहा है. सच क्या है, ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

Related Articles

Back to top button