ब्रेकिंग
Truecaller Privacy Guide: ट्रु कॉलर से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानिए अकाउंट डीएक्टिवेट करने और ... Durga Ashtami 2026: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर क्यों लगाया जाता है पूरी, हलवा और चने का विशेष भो... Prostate Cancer Awareness Survey: देश के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर को लेकर जागरूकता की कमी, 60% से... Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे
छत्तीसगढ़

Bhilai News: भिलाई में ‘नारी शक्ति’ की हुंकार, महिला आरक्षण के समर्थन में निकली विशाल स्कूटी रैली; सशक्तिकरण का दिया संदेश

भिलाई: लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर बहस जारी है. महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के समर्थन में देशभर में महिलाएं भव्य स्कूटी रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है. इसी के तहत भिलाई में भी सैकड़ों महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए स्कूटी रैली

महिलाओं की स्कूटी रैली की शुरुआत प्रियदर्शनी परिसर से हुई. जिसे अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्कूटी रैली सेक्टर-2 और सुपेला होते हुए वापस प्रियदर्शनी परिसर पहुंची. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे मार्ग में महिलाओं ने नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार और भारत माता की जय जैसे जोशीले नारे लगाकर माहौल को ऊर्जावान बना दिया.

महिलाओं ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है. यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की नींव है. उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान प्रमुख है.

वहीं पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं. पंचायत से लेकर संसद तक उनकी सक्रिय भूमिका देश के विकास को नई दिशा दे रही है.

Related Articles

Back to top button