ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
झारखण्ड

झारखंड में आसमान से बरस रही आग! डाल्टनगंज में 43 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ‘हीट वेव’ अलर्ट

रोहतक : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए 131वें संविधान संशोधन विधेयक के खारिज होने पर विपक्षी दलों को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने जिस प्रकार सदन में विधेयक का विरोध किया है और बाद में जश्न मनाया, उससे नारी के सम्मान को ठेस पहुंची है, जिसे देश की नारी कभी माफ नहीं करेगी.

नारी शक्ति का चीरहरण किया : उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में जो कुछ भी हुआ, वो अलोकतांत्रिक था. उन्होंने महाभारत का उदाहरण दिया और कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने नारी शक्ति का चीरहरण करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कौरवों की सभा में जब द्रोपदी का अपमान हो रहा था तो कुछ महारथी चुप थे, मौन थे. उसी प्रकार सदन में भी कांग्रेस के गठबंधन के लोग उसी प्रकार के थे और तालियां बजा रहे थे.

अटकाओ, लटकाओ व भटकाओ की राजनीति : मुख्यमंत्री रविवार को रोहतक में बीजेपी ऑफिस मंगल कमल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और डीएमके जैसे दलों का असली चेहरा जनता के समाने आ गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने हमेशा अटकाओ, लटकाओ व भटकाओ की राजनीति की है. कांग्रेस के पास ना तो कोई नीति है, ना नीयत है और ना ही नेतृत्व है. लेकिन भाजपा का संकल्प है नारी सम्मान, नारी अधिकार और नारी नेतृत्व. उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा और कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देगी.

आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया : उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी 55 साल तक सत्ता में रही लेकिन महिलाओं के हित के लिए क्या किया. कांग्रेस ने महिलाओं को वोट बैंक के तौर पर हमेशा इस्तेमाल किया है. अब भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता नारी का अपमान करने का काम कर रहे हैं. इन पार्टियों के नेताओं ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो पानीपत की धरती से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था.

परिसीमन के नाम पर झूठ फैलाया : नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन के नाम पर झूठ फैलाने का काम किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने हर उस निर्णय का विरोध किया है, जो देश को आगे ले जाने वाला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी घटिया स्तर की राजनीति कर रही है और स्वार्थ की राजनीति करना ही इस पार्टी का उद्देश्य है. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार दिया. नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के हित में लागू की गई योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी.

Related Articles

Back to top button