ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
मनोरंजन

सलमान के तेरे बिना गाने का टीजर आउट, एक्टर ने DP में लगाया महाराष्ट्र पुलिस का लोगो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सुपरस्टार सलमान खान का दूसरा गाना रिलीज होने वाला है। सलमान खान ने दूसरे गाने ‘तेरे बिना…’ का टीजर जारी कर दिया है। इससे पहले सलमान खान ने इस गाने को लेकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें जैकलीन फर्णांडीस और सलमान गाने के बारे में बता रहे थे। अब 32 सेकेंड के इस टीजर में सलमान खान और जैकलीन के बीच खास बॉन्डिंग नज़र आ रही है।

खास बात ये है कि यह गाना भी सलमान खान ने ही गाया है और जल्द ही गाना रिलीज कर दिया जाएगा। इस गाने की शूटिंग भी एक्टर के पनवेल वाले फार्म हाउस में हुई है, जहां सलमान खान कुछ फैमिली मेंबर्स और जैकलीन-लूलिया के साथ रह रहे हैं। फार्म हाउस से दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। हाल ही में सलमान ने यहां से राशन के किट भी गरीब लोगों के लिए भेजे थे।
2,223 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

इस गाने का टीजर रिलीज करने के साथ ही भाईजान ने मदर्स डे भी विश किया है। टीजर रिलीज करते हुए सलमान ने लिखा है- ‘तेरे बिना… सभी माताओं को हैप्पी मदर्स डे।’ साथ ही इस गाने से जुडे़ लोगों को इसमें टैग भी किया है, जिसमें जैकलीन, अजय भाटिया, शब्बीर अहमद आदि शामिल है। इससे पहले सलमान खान ने अपनी आवाज में एक गाना रिलीज किया था, जो कोरोना वायरस को लेकर जागरूक बढ़ाने के लिए था।

मुंबई पुलिस की लगा ली प्रोफाइल पिक

सलमान खान कोरोना वायरस के इस दौर में लोगों की काफी मदद कर रहे हैं। सलमान जरुरतमंद लोगों के बैंक खाते में पैसे भेजने के साथ ही राशन किट भेजकर भी मदद कर रहे हैं और अभी तक करोड़ों रुपये दान कर चुके हैं। अब सलमान ने ट्विटर अकाउंट से अपनी फोटो हटाकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगा लिया। इससे पहले सलमान अपने फिल्म प्रमोशन के लिए प्रोफाइल पिक बदलते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button