ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
मनोरंजन

Coronavirus से जंग जीतने के बाद एक्ट्रेस जोआ मोरानी ने डोनेट किया ब्लड, 500 रुपये भी मिले

नई दिल्ली। बॉलीवुड से जुड़े कई लोग भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे, जो अब ठीक हो गए हैं, जिसमें चेन्नई एक्सप्रेस के निर्माता करीम मोरानी का परिवार भी शामिल है। करीम मोरानी समेत उनकी बेटियां भी कोरोना वायरस के चपेट में आ गई थीं, लेकिन अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। अब उनकी बेटी ने जोआ मोरानी ने कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए ब्लड डोनेट किया है।

दरअसल, अभी तक कोई भी देश कोरोना वायरस का इलाज नहीं ढूंढ पाया है। अब प्लाज्मा थेरपी को थोड़ा मुफीद इलाज माना जा रहा है, जिसमें कोरोना वायरस से जंग जीत चुके मरीजों का ब्लड दूसरे मरीजों को ठीक करने के काम में लिया जाता है। ऐसे में जोआ भी अन्य मरीजों की मदद के लिए आगे आई हैं ताकि अन्य मरीजों का भी इलाज हो सके। इसके लिए उन्‍हें एक सर्टिफिकेट और 500 रुपये भी मिले हैं।

जोआ ने इंस्टाग्राम पर ब्लड देते हुए अपनी फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। जोआ ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, ‘प्लाज्मा थेरपी के लिए आज मैंने नायर अस्पताल में अपना रक्तदान किया। यह काफी उत्साहजनक रहा। वहां जो टीम थी, वह बेहद सहायक और केयर करने वाली थी। इसके साथ ही वहां इमर्जेंसी के लिए एक जनरल फिजिशन भी मौजूद थे। वहां पर मौजूद ज्यादातर इक्युप्‍मेंट्स एकदम नए थे।’

साथ ही जोआ ने उन लोगों से रक्त दान की अपील की है, जो कोरोना वायरस के इस डर से निकलकर बाहर आए हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरी सभी कोविड-19 से पीड़ित रहे और अब उबर चुके लोगों से अपील है कि अपना रक्‍तदान कर सकते हैं। इससे दूसरे पीड़ित मरीजों की मदद हो जाएगी।’ बता दें कि सबसे पहले सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस को लंबी जंग के बाद मात दे चुकी हैं और उन्होंने भी ब्लड डोनेट करने के लिए टेस्ट करवाए थे।

Related Articles

Back to top button