ब्रेकिंग
CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द...
मनोरंजन

Mother’s Day 2020: सारा अली खान ने मां अमृता सिंह और नानी रुखसाना सुल्ताना के साथ की फोटो की शेयर

नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान ने मदर्स डे पर अपनी मां अमृता सिंह और नानी रुखसाना सुल्ताना की तस्वीर शेयर की हैं। अभिनेत्री सारा अली खान ने तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीर अस्पताल की है।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरी मां की मां, मुझे बनाने के लिए धन्यवाद मां। तस्वीर में उनकी नानी नजर आ रही हैंl जिनकी गोद में नवजात सारा है और अमृता के करीब खड़ी है। तीनों एक अस्पताल में हैl हम उनके पीछे अस्पताल का सामान देख सकते हैं और दोनों खुशी से बच्चे को देख रहे हैं। सारा अपनी मां के बेहद करीब हैं और उनकी तरह ही दिखती हैं। चूंकि सारा को उनकी मां ने पाला था, इसलिए उनका बांड खास हैं। हार्पर बाजार इंडिया से बात करते हुए सारा ने कहा था कि वह कभी अमृता से दूर नहीं रहना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं जीवन भर अपनी मां के साथ रहना चाहती हूं लेकिन जब भी मैं ऐसा कहती हूं तो वह परेशान हो जाती है क्योंकि उनके पास मेरी शादी की पूरी योजना है लेकिन वह मेरे साथ भी आ सकती है, इसमें क्या समस्या है?’ सारा ने आगे कहा, ‘मुझे उनके साथ घूमना बहुत पसंद है और जब कुछ दिन के लिए वह चली जाती है तो मुझे उनकी याद आती है। मैंने उनसे कभी भी कुछ भी नहीं छिपाया हैं।’

सारा अपनी मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ लॉकडाउन के दौरान घर पर रह रही हैं। काम के मोर्चे पर सारा अली खान वरुण धवन के साथ अगली बार कुली नंबर 1 में नजर आएंगी। सारा अली खान और इब्राहिम खान अमृता सिंह के बच्चे हैंl अमृता सिंह ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थींl दोनों ने बाद में तलाक ले लिया थाl सैफ अली खान ने फिर करीना कपूर से शादी कर ली हैंl

Related Articles

Back to top button