ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी कोमा में…डॉक्टरों ने कहा-अगले 48 घंटे अहम

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह कोमा में हैं। रायपुर स्थित श्री नारायणा अस्पताल के चिकित्सकीय निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि अजीत जोगी की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज डॉ. पंकज ओमर के नेतृत्व में आठ डॉक्टरों की टीम कर रही है। खेमका ने कहा कि अभी उनकी हृदय गति सामान्य है। रक्तचाप भी दवाओं से नियंत्रित है लेकिन शनिवार को उनकी सांस रुक जाने के बाद उनके मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं जाने की वजह से उनके दिमाग को संभावित नुकसान पहुंचा है। चिकित्सकीय भाषा में इसे हाइपॉक्सिया कहा जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मष्तिष्क संबंधी) गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर है। अजीत जोगी कोमा में हैं। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

चिकित्सक ने बताया कि चिकित्सक जोगी के स्वास्थ्य में सुधार का प्रयास कर रहे हैं लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे में यह समझ आएगा कि उनके शरीर पर दवाओं का कितना असर हो रहा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोगी के परिवार के सदस्यों के अनुसार अजीत जोगी शनिवार सुबह व्हीलचेयर पर गार्डन में घूम रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए थे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी पत्नी रेनु जोगी कोटा क्षेत्र से विधायक हैं। जोगी वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने तथा वर्ष 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। राज्य में वर्ष 2003 में हुए विधानसभा के पहले चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से पराजित हो गई थी। राज्य में कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते जोगी ने वर्ष 2016 में नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था और वह उसके प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button