ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में चली धूल भरी आंधी, दिन में छाए काले बादल

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल रही है। दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी भी हुई। कई इलाकों में दिन में ही काले घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली के लोगों ने तेज आंधी चलने और बारिश होने के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए।

Meenakshi V Ambwani@meenaambwani

literally

Embedded video

Meenakshi V Ambwani@meenaambwani

right now

Embedded video

See Meenakshi V Ambwani’s other Tweets

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी आई और बारिश हुई। उन्होंने बताया कि हल्की बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोम के चलते 10 मई से 14 मई के बीच भी भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। प्राइवेट कंपनी स्काइमेट वेदर के मुताबिक केरल और दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी आज हल्की से मध्यम बारिश की जारी रहेगी। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ेगा। बता दें कि शनिवार साल 2020 का दिल्ली में सबसे गर्म दिन रहा है। दोपहर होते-होते दिल्ली के कुछ इलाकों में तो पारा 40 के पार पहुंच गया। वहीं रात में भी तापमान में गर्म रहा।

Related Articles

Back to top button