ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

सिक्किम में भारत-चीन के सैनिकों में टकराव, झड़प में कुछ को आईं मामूली चोटें: सेना सूत्र

भारत-चीन सीमा से लगने वाले सिक्किम सेक्टर के नाकू ला के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच शनिवार को तीखी झड़प हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कई सैनिकों को मामूली चोटें भी आई हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद सैनिकों को समझा-बुझाकर अलग किया गया। एक सूत्र ने बताया कि सैनिक निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप परस्पर समझ से ऐसे मामलों को सुलझा लेते हैं। इस तरह की घटना काफी समय बाद हुई है।

अगस्त 2017 में लद्दाख में पेंगोंग झील में हुई तरह की घटना के बाद दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच झड़प की यह पहली घटना है।ऐसा पता चला है कि शनिवार को हुई इस झड़प में कुल 150 सैनिक शामिल थे। भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2017 में डोकलाम में सड़क निर्माण को लेकर 73 दिन तक गतिरोध चला था जिससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी। भारत-चीन सीमा विवाद 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर है। चीन का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा है जबकि भारत इसका खंडन करता आया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने डोकलाम गतिरोध के कुछ महीनों बाद चीनी शहर वुहान में दिसम्बर 2018 में पहली अनौपचारिक वार्ता की थी।

Related Articles

Back to top button