ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

कोझीकोड प्लेन हादसा: मिला उचित मुआवजा, अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए सभी घायल- CMD राजीव बंसल

नई दिल्ली। एयर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल (Rajiv Bansal) ने 7 अगस्त को कोझीकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की क्रैश लैंडिंग के मामले पर कहा, ‘ दो पायलटों समेत 21 यात्रियों की मौत हो गई थी। शेष जो भी अस्पताल में भर्ती थे करीब-करीब सभी डिस्चार्ज कर दिए गए हैं, दो मरीजों का अभी इलाज जारी है वहीं एक को फिजियोथेरैपी दी जा रही है और एक अन्य की प्लास्टिक सर्जरी कराई जा रही है।’

उन्होंने आगे कहा कि सभी मृतकों व घायलों के परिजनों  को बीमा एजेंसी की ओर से भुगतान हो चुका है। इन्हें अंतरिम मुआवजा भी दिया जा चुका  है। हमें भी उस एयरक्राफ्ट के नुकसान के लिए मुआवजे का पहला हिस्सा मिल गया है। हादसे के अगले दिन ही केंद्र सरकार, केरल सरकार और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से मुआवजे का ऐलान कर दिया गया था। एयरलाइंस ने कहा था कि तत्काल राहत प्रदान करने के लिए अंतरिम मुआवजे के तौर पर 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, 12 वर्ष से कम उम्र के मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर तौर पर घायलों को 2 लाख रुपये देगी। इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दुर्घटना में मरने वाले यात्रियों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी । उन्होंने कहा कि  हादसे में घायल सभी लोगों के इलाज का खर्च भी राज्य सरकार देगी।

बता दें कि केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसलकर खाई में गिर गया था । दुबई से आ रहे इस फ्लाइट में पायलट और क्रू मेंबर समेत 190 यात्री सवार थे। पिछले माह नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया, ‘भारी बारिश के दौरान इस दुर्घटना में  35 फीट गहरे खाई में गिरने से विमान दो हिस्सों में टूट गया था और हादसे के अगले दिन 149 लोगों को अस्पतालों मे भर्ती कराया गया।’  कोझीकोड विमान हादसे की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच बोर्ड ने पांच सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा की थी। बोर्ड ने कहा था कि समिति पांच माह में अपनी रिपोर्ट दे देगी।

Related Articles

Back to top button