ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Shop Salary Issue: शराब दुकान कर्मचारियों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन, कलेक्टर बोले- ‘यह राज्य स्तर की समस्या’; संकट में 350 से अधिक सेल्समैन

धमतरी: छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के कर्मचारी इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. लगातार वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. कई कर्मचारी उधार लेकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं, तो कुछ के सामने बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी बड़ी चुनौती बन गई है.

शराब दुकान कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन

धमतरी जिले में कुल 27 शराब दुकानें संचालित हैं, जहां सैकड़ों कर्मचारी कार्यरत हैं. वेतन भुगतान में हो रही देरी का सीधा असर इन सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों पर पड़ रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि जिस विभाग से शासन को सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है वहीं के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है.

वेतन नहीं मिलने से घर चलाना हुआ मुश्किल

शराब दुकान कर्मचारी दुर्गेश सिन्हा ने बताया कि करीब 2 माह 21 दिन होने को हैं, लेकिन अब तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि परिवार चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. शासन से मांग है कि जहां से सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है वहीं के कर्मचारियों को वेतन के लिए भुगतना पड़ रहा है.

इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन जिम्मेदारी कंपनी पर डाल दी जाती है, जबकि कंपनी नई है-दुर्गेश सिन्हा, सेल्समैन, शराब दुकान

वहीं कर्मचारी गीतेंद्र साहू ने कहा कि फरवरी और मार्च माह का वेतन अब तक नहीं मिला है और अप्रैल के 21 दिन भी गुजर चुके हैं, फिर भी भुगतान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति दिनों दिन खराब हो रही है. इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

धमतरी कलेक्टर का बयान

इधर, इस पूरे मामले पर धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का कहना है कि यह समस्या जिला स्तर की नहीं, बल्कि राज्य स्तर की है. शासन को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करा दिया गया है और जल्द समाधान होने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button