ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

संजीदा शेख ने कुछ यूं किया आमिर अली को विश, देखिए सेलिब्रेशन वीडियो

नई दिल्ली। एक्टर आमिर अली और उनकी पत्नी संजीदा शेख के रिश्ते को लेकर कई किस्म चर्चाएं चल रही हैं। अलगाव और दूरी की चर्चाओं के बीच संजीदा ने अपने पति आमिर को उनके बर्थडे पर प्यारा-सा मैसेज किया। उन्होंने आमिर को विश किया। संजीदा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आमिर अली की एक फोटो शेयर की। इसमें आमिर अपने कुत्ते के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं। संजीदा ने कैप्शन में लिखा-  ‘हैप्पी बर्थडे आमिर अली…मैं आपको हमेशा की खुशी के लिए विश कर रही हूं।’

आमिर ने भी संजीदा की इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कुछ दिनों पहले ही आमिर अली ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी आर्या अली की पहली फोटो साझा की। इसमें वह अपने बेटी को कंधे पर टिका रखा था। संजीदा और आमिर की बेटी ने भी हाल ही में एक साल पूरा किया है। इस फोटो को इंटरनेट की दुनिया में खूब प्यार मिला। हालांकि, संजीदा कुछ समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले स्पॉटब्वॉय ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि संजीदा और आमिर के बीच कुछ इश्शू है। ऐसे में दोनों ही कपल कुछ दिनों से अलग रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि समस्या काफी शुरुआती दौर में है। संजीदा और आमिर अली ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों ने नच बलिए के तीसरे सीज़न में एक साथ भाग लिया था।

 

अगर बर्थडे की बात करें, तो आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का एक वीडिया भी शेयर किया है। इसमें वह केके काट कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए आमिर ने लिखा- ‘इस साल बर्थडे सेलिब्रेशन कैसा रहा, इसकी एक झलक। उन सभी एक बार फिर से धन्यवाद, जिन्होंने विश भेजकर इसे और स्पेशल बना दिया।’ आमिर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button