ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
छत्तीसगढ़

Durg News: बोर्ड परीक्षा के तनाव में छात्रा ने दी जान, दुर्ग पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दुर्ग: दसवीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक चलेगी, वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगी. परीक्षा की तैयारियों में काफी कम दिन बचा है. छात्र परीक्षा के तैयारियों में जुटे हैं. इसी बीच दुर्ग के जामुल थाना इलाके में दसवीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों में जुटी छात्रा ने आज जान दे दी. छात्रा ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया ये अभी पता नहीं चल पाया है. छात्रा के उठाए गए इस कदम से परिवार के लोग सदमे में हैं.

दसवीं की छात्रा ने उठाया घातक कदम

पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से किसी भी तरह को कोई नोट नहीं मिला है. परिवार वालों ने बताया कि छात्रा रोज की तरह अपनी परीक्षा की तैयारियों में जुटी थी. छात्रा अच्छे से परीक्षा की तैयारी करे इसके लिए उसे रुम में अकेला छोड़ा दिया गया था. सुबह करीब साढ़े चार बजे जब छात्रा की मां बेटी को देखने गई, तो पाया कि छात्रा ने घर के भीतर ही घातक कदम उठा लिया है. परिवार वालों ने बताया कि छात्रा ने रात के वक्त सभी के साथ ही भोजन किया था. उसके ऊपर किसी भी तरह का कोई दबाव उनको नजर नहीं आया.

परिवार वालों ने बताया कि उनकी कुल तीन बेटियां हैं. तीनों बेटियों को वो अच्छे से पढ़ा लिखा रहे हैं. छात्रा ने ये घातक कदम क्यों उठाया इसकी जांच के लिए पुलिस अब पूछताछ कर रही है. परिजनों के साथ-साथ आस पास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

आत्महत्या नहीं है समाधान

यदि आपके मन में कभी निराशा में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र के बारे में चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक समर्थन की जरूरत है, तो ऐसे में कोई है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन को कॉल करें- 04424640050 (24×7 उपलब्ध) या आईकॉल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन – 9152987821 (सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध).

10वीं परीक्षा टाइम-टेबल 2026

दिन / Date तारीख विषय
सोमवार 21.02.2026 हिंदी
मंगलवार 24.02.2026 अंग्रेज़ी
गुरुवार 26.02.2026 सामाजिक विज्ञान
शनिवार 28.02.2026 विज्ञान
शुक्रवार 06.03.2026 गणित
सोमवार 09.03.2026 तृतीय भाषा – संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया
गुरुवार 11.03.2026 व्यावसायिक पाठ्यक्रम – विभिन्न विषय (901–915 समूह)
शुक्रवार 13.03.2026 संगीत/ डिजाइन एवं पेंटिंग

12वीं परीक्षा टाइम-टेबल 2026

दिन / Date तारीख विषय
शुक्रवार 20.02.2026 भूगोल, भौतिक शास्त्र
शनिवार 23.02.2026 राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, लेखा शास्त्र, कृषि उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, रसायन विज्ञान, शारीरिक शिक्षा
मंगलवार 25.02.2026 संस्कृत
गुरुवार 27.02.2026 जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, भारतीय कला एवं इतिहास, पशुपालन, विज्ञान के तत्व
सोमवार 02.03.2026 गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, संगीत, चित्रकला, गृह विज्ञान, भौतिक भूगोल, तत्वज्ञान
शनिवार 07.03.2026 समाज शास्त्र
मंगलवार 10.03.2026 अंग्रेज़ी
गुरुवार 12.03.2026 इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान, ड्राइंग एवं पेंटिंग, खाद्य एवं पोषण
शनिवार 14.03.2026 हिंदी
सोमवार 16.03.2026 विभिन्न व्यावसायिक विषय – कंप्यूटर, हेल्थ केयर, फिजिकल एजुकेशन, आईटी, BFSI आदि
मंगलवार 17.03.2026 मराठी, उर्दू, पंजाबी, संस्कृत, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया
बुधवार 18.03.2026 मनोविज्ञान

Related Articles

Back to top button