ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
झारखण्ड

Wild Buffalo Attack: महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली भैंस का जानलेवा हमला, दो की मौके पर मौत; इलाके में दहशत

लातेहार: पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत लातेहार जिले के छिपादोहर पश्चिम वन क्षेत्र स्थित गुरीकरम जंगल में महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली भैंस ने हमला कर दिया. इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान सिलमानिया देवी और शांति कुमारी के रूप में हुई है. दोनों मोरवाई गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है. मृतक के परिजनों को तत्काल 50-50 हजार रुपए मुआवजा दिया गया.

दरअसल गांव की कुछ महिलाएं सोमवार को महुआ चुनने के लिए गांव से थोड़ी दूर पर स्थित जंगल में सुबह-सुबह चली गई थी. इसी दौरान जंगल में अचानक जंगली भैंस के झुंड ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया. जंगली भैंस ने दोनों महिलाओं को जंगल में ही पटक पटक कर मार डाला. इधर सोमवार को देर शाम तक जब महिलाएं वापस घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए और महिलाओं को ढूंढने के लिए जंगल में गए. काफी खोजबीन करने के बाद भी महिलाओं का आता-पता नहीं चला. परिजन जब तक घटनास्थल पर पहुंचे दोनों महिलाओं की मौत हो गई थी.

सूचना मिलने के बाद पहुंचे वन विभाग के पदाधिकारी

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को वन विभाग की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि ने गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. इस संबंध में मुखिया आशीष सिंह चेरो ने बताया कि दोनों महिलाएं जंगल में महुआ चुनने के लिए गई थीं. लेकिन जंगली भैंस ने हमला कर दोनों को मार डाला. उन्होंने कहा कि वन विभाग से मुआवजा की मांग की जा रही है.

वहीं इस संबंध में फॉरेस्टर रजनीश कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा. तत्काल दोनों के परिजन को 50-50 हजार रुपए मुआवजे की राशि दी जा रही है. शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी.

ग्रामीण अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें: फॉरेस्टर

इधर इस संबंध में फॉरेस्टर रजनीश कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि जंगल में कभी भी अकेले या दो लोग ना जाएं. जंगल में तभी जाएं जब सवेरा हो जाए. धूप निकलने के बाद ही जंगल में जाना सुरक्षित होता है. उन्होंने कहा कि अगर जंगल में महुआ चुनने या फिर लकड़ी चुनने जाना हो तो ग्रामीण इकट्ठा होकर जाएं और उजाला रहते ही वापस लौट आएं.

Related Articles

Back to top button