ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
बिहार

Jeth-Bahu News: जेठ के प्यार में टॉवर पर चढ़ी बहू, नीचे खड़े लोग रह गए दंग; हाई वोल्टेज ड्रामा देख पुलिस भी हैरान

Champaran News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक गांव के ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी. महिला की मांग थी कि पुलिस उसके जेठ को तुरंत रिहा करे, वरना वह नीचे नहीं उतरेगी. लगभग दो घंटे तक चले इस ड्रामे ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को हलकान कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, रणजीत पासवान नाम के व्यक्ति पर शराब से जुड़ा एक पुराना मामला दर्ज था और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी.

इसी बीच, रणजीत के छोटे भाई अजीत पासवान की पत्नी ने पिपरा कोठी पुलिस से मारपीट की शिकायत की थी. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने रणजीत को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

जैसे ही रणजीत की बहू को उसकी गिरफ्तारी और कोर्ट ले जाने की खबर मिली, उसने विरोध का अनोखा और खतरनाक रास्ता चुना. वह घर के पास स्थित टावर पर चढ़ गई और चिल्लाने लगी कि जब तक उसके भसुर को वापस नहीं लाया जाता, वह नीचे नहीं आएगी.

पुलिस को लानी पड़ी गारंटी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित किया. मौके पर सदर डीएसपी, बीडीओ और भारी पुलिस बल पहुंच गया. एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को भी बुला लिया गया.

हैरानी की बात यह रही कि पुलिस प्रशासन को महिला की जिद के आगे झुकते हुए कोर्ट की प्रक्रिया के बीच से रणजीत पासवान को मौके पर वापस लाना पड़ा. जब रणजीत सामने आया, तब भी महिला नीचे नहीं उतरी. उसने नई शर्त रख दी कि पुलिस लिखित गारंटी दे कि भविष्य में उसे दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा.

दो घंटे बाद खत्म हुआ ड्रामा

अधिकारियों और परिवार के सदस्यों के काफी समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार महिला का गुस्सा शांत हुआ और वह नीचे उतरी. नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में ले लिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि महिला की सुरक्षा सर्वोपरि थी, इसलिए सभी कदम एहतियात के साथ उठाए गए. इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है.

Related Articles

Back to top button