ब्रेकिंग
Punjab Border Security: अमृतसर-जालंधर बॉर्डर पर पुलिस और BSF का महा-सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों पर पैनी न... Sirsa News: चौटाला गांव के चर्चित पवन हत्याकांड में फैसला, दोषी जीतराम को उम्रकैद की सजा Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ...
हरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 43 डिग्री पहुंचा पारा; रात में भी चलेगी ‘लू’

चंडीगढ़: हरियाणा में अब गर्मी प्रचंड हो रही है. मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 8 शहरों में ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी दी है. जिसका मतलब है कि रात में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा. दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं.

दिन के साथ अब रातें भी कर रहीं परेशान: गर्मी का असर अब सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि रात में भी राहत नहीं मिल रही. प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है. भिवानी, नूंह, नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और रोहतक जैसे शहरों में रात का तापमान 24 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है. फरीदाबाद में रात का तापमान 27.2 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी सता रही है.

दिन का पारा भी तेजी से चढ़ा: दिन के समय तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. औसतन अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है. नारनौल प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया. इसके अलावा रोहतक में 42.2 डिग्री, सिरसा में 41.6 डिग्री और हिसार में 41.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में लू के थपेड़े और तेज हो सकते हैं. जहां ज्यादातर शहर गर्मी से परेशान हैं, वहीं कुछ इलाकों में हल्की राहत भी देखने को मिली है. यमुनानगर में रात का तापमान सबसे कम 18.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो बाकी जिलों के मुकाबले काफी कम है.

Related Articles

Back to top button