ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...
झारखण्ड

Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा पर उठे सवाल

Ranchi Jagannathpur temple murder: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा में स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. करीब 335 वर्ष पुराने इस मंदिर के सुरक्षा गार्ड की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और श्रद्धालुओं में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से मंदिर में गार्ड थे. गुरुवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. शुक्रवार सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग पहुंचे, तो उन्होंने गार्ड का शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

रांची पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही रांची पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर धुर्वा, विधानसभा और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस के अलावा हटिया के डीएसपी, एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी भी पहुंचे. अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और सबूत जुटाने का काम शुरू किया.

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश या चोरी की मंशा हो सकती है. हालांकि, हत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत जुटा रही है.

नीलांचल पहाड़ी पर है ये मंदिर

यह मंदिर रांची के धुर्वा क्षेत्र में नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है और इसका निर्माण वर्ष 1691 में बड़कागढ़ रियासत के राजा एनीनाथ शाहदेव द्वारा कराया गया था. मंदिर का निर्माण जगन्नाथ मंदिर पुरी की तर्ज पर किया गया है. यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रह स्थापित हैं और यह स्थल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है.

हर वर्ष यहां भव्य रथ यात्रा का आयोजन होता है, जिसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी जाते हैं. इस दौरान करीब दस दिनों तक चलने वाला विशाल मेला भी लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले 21 अप्रैल को भी रांची में एक और हत्या की घटना सामने आई थी, जहां पंडरा ओपी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या कर दी गई थी. उस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय और शूटर सत्यम पाठक को गिरफ्तार किया था.

Related Articles

Back to top button