ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
झारखण्ड

हाईटेक रेलवे में टॉर्च और छड़ी का क्या काम? टाटानगर स्टेशन के कर्मचारियों के लिए जारी हुआ अनोखा फरमान

जमशेदपुर: जिले के टाटानगर रेलवे स्टेशन के यार्ड में मंगलवार रात को एक जानवर देखा गया, जिसे लोगों ने तेंदुआ समझ लिया और इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया. ड्यूटी पर मौजूद एक रेलवे कर्मचारी ने इसका वीडियो बना लिया. हालांकि जानवर के काफी दूर होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि जानवर कौन सा है, लेकिन लोगों के बीच अफवाह फैल गई कि रेलवे स्टेशन के यार्ड में तेंदुआ घूम रहा है.

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद टाटानगर रेलवे के अधिकारी अलर्ट हो गए और क्षेत्र में तेंदुआ की जानकारी जिला वन पदाधिकारी को दी गई. मामले में टाटानगर रेल के एआरएम समीर सौरभ ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड से कुछ दूरी पर एक जानवर को घूमते देखा. इस दौरान उसका वीडियो बनाया गया है, जिसमें तेंदुआ जैसा लग रहा था. हालांकि इस बात की जानकारी जिला वन पदाधिकारी को दे दी गई है.

एआरएम ने कहा कि वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर छानबीन की है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला है. एआरएम ने बताया कि ड्यूटी के दौरान दो रेल कर्मियों को एक साथ रहने का आदेश दिया गया है. साथ ही उन्हें अपने पास टॉर्च और छड़ी रखने को कहा गया है. उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अफवाह पर न जाए. प्रशासन और वन विभाग अलर्ट है.

वहीं, वन पदाधिकारी ने बताया कि वीडियो में जिस तरह का जानवर दिख रहा है, वो जंगली बिल्ली के जैसा है. हालांकि क्षेत्र में निगरानी की जा रही है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है.

Related Articles

Back to top button