ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज, जानें- क्या है मामला

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एनएसयूआइ और यूथ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पात्रा के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी व स्व. जवाहरलाल नेहरू एवं कांग्रेस पार्टी के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक एवं अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी की तहरीर पर पुलिस ने पात्रा के खिलाफ आइटी एक्ट व आइपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने सोमवार को बताया कि जिले के सिविल लाइंस थाने में पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी की शिकायत पर संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।  पुलिस के मुताबिक, पाढ़ी ने पुलिस में शिकायत की थी कि पात्रा ने 10 मई को ट्वीट कर दो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी पर कश्मीर मामले और वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे तथा बोफोर्स घोटाला को लेकर झूठा आरोप लगाया था।

पाढ़ी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दोनों पूर्व प्रधानमंत्री को किसी भी भ्रष्टाचार और दंगों से संबंधित मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। जब देश कोविड-19 जैसी चुनौतियों से लड़ रहा है, ऐसे में इस तरह का ट्वीट करना ना केवल विभिन्न धार्मिक समूहों, समुदायों के बीच सद्भाव के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे शांति भंग होने की भी आशंका है। वहीं, राज्य में भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि सत्ताधारी दल सत्ता का दुरुपयोग विरोधी दल के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने के लिए कर रही है।

Related Articles

Back to top button