ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... NEET Exam 2026 Leak: नीट परीक्षा के दिन खाते में आए ₹10 लाख, लातूर से पुणे तक फैला था मास्टरमाइंड कु... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी...
मनोरंजन

जानिए आखिर कैसे फिल्म कबीर सिंह से बदलेगी शाहिद कपूर की किस्मत?

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकिमंग फिल्म ‘कबीर सिंह’ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। संदीप वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर का अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया।

शाहिद कपूर कुछ बेहतरीन भूमिकाओं से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है, लेकिन एक अलग मुकाम हासिल करने के बाद भी वे सबसे भरोसेमंद सोलो स्टार के तौर पर पहचान नहीं बना पाए हैं। शाहिद के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में पद्मावत और जब वी मेट में दूसरे सितारों की परफॉर्मेंस ने उनकी परफॉर्मेंस को ढक सा दिया था, रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत में अपनी पावर परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा वहीं जब वी मेट में करीना की एक्टिंग के आगे शांत शाहिद के किरदार पर कम फोकस गया। हालांकि कबीर सिंह एक ऐसी फिल्म है जिसमें केवल उन पर नज़रें रहने वाली हैं।

कबीर सिंह ने शाहिद को वो प्लेटफॉर्म दिया है जिसके चलते वे सुपरस्टारडम के दहलीज पर पहुंच सकते हैं। शाहिद ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की है, अक्सर 6 पैक में दिखने वाले शाहिद इस फिल्म में एक शराबी डॉक्टर की भूमिका में है। ऐसे में उन्हें इस फिल्म के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुज़रना पड़ा है। शाहिद अभी तक एक भी सोलो 100 करोड़ फिल्म नहीं दे पाए हैं। लेकिन इस फिल्म से शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग में इज़ाफा होगा बल्कि उनकी ब्रैंड इमेज भी काफी बेहतर होगी। फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button