ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…आज से पटरी पर दौड़ेगी ट्रेनें, सफर के लिए कन्फर्म टिकट-मास्क जरुरी

तीन विशेष रेलगाड़ियां आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डिब्रूगढ़, बेंगलुरु और बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। लॉकडाउन के कारण करीब 50 दिनों से रेल यात्री सेवाएं रद्द थीं। रेलवे ने कहा कि मंगलवार को ही दिल्ली आने वाली पांच रेलगाड़ियां पटना, बेंगलुरु, हावड़ा, मुंबई और अहमदाबाद से प्रस्थान करेंगी। इनका किराया राजधानी ट्रेन के किराए के समान होगा। उत्तर रेलवे ने एक बयान में कहा कि केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही पहाड़गंज की तरफ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने दिया जाएगा। किसी भी यात्री को अजमेरी गेट की तरफ से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

अधिकारियों ने कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुसार, आईआरसीटीसी की ओर से जारी ई-टिकट स्टेशन से लाने और छोड़ने जाने वाले वाहनों की आवाजाही के लिए ई-पास के तौर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले सभी यात्रियों को सरकार के स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होगा।

ट्रेनों की समय सारिणी

  • रेलवे ने 12 मई से 20 मई के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों के लिए समय सारणी जारी की है। इन विशेष रेलगाड़ियों में सिर्फ वातानुकूलित श्रेणी (एसी-1, एसी-2 और एसी-3) के डिब्बे होंगे, किराया सामान्य राजधानी ट्रेन के अनुरुप होगा। 16 और 19 मई को कोई रेलगाड़ी नहीं चलेगी।
  • 12 मई को तीन रेलगाड़ियां नई दिल्ली से रवाना होगी और डिब्रूगढ़, बेंगलुरु और बिलासपुर पहुंचेंगी। हावड़ा, राजेन्द्र नगर (पटना), बेंगलुरु, मुंबई मध्य और अहमदाबाद से एक-एक रेलगाड़ी रवाना होगी और दिल्ली पहुंचेगी।
  • 13 मई को नौ रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी जिनमें से आठ नई दिल्ली से रवाना होंगी और हावड़ा, राजेन्द्र नगर (पटना), जम्मू तवी, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, रांची, मुंबई और अहमदाबाद पहुंचेंगी। नौवीं एक विशेष रेलगाड़ी है जो भुवनेश्वर से नई दिल्ली आयेगी।
  • रेलवे 14 मई को पांच रेलगाड़ियां डिब्रूगढ़, जम्मू तवी, बिलासपुर और रांची से राष्ट्रीय राजधानी के लिए चलायेगा और एक रेलगाड़ी नई दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए चलाई जायेगी।
  • 15 मई को तीन रेलगाड़ियां निर्धारित हैं जिनमें से दो रेलगाड़ी तिरुवनंतपुरम से और एक चेन्नई मध्य से चलाई जायेगी और एक रेलगाड़ी नई दिल्ली से मडगांव के लिए संचालित होगी।
  • लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने की तारीख 17 मई को एक रेलगाड़ी मडगांव से नई दिल्ली और एक रेलगाड़ी नई दिल्ली से सिकंदराबाद के लिए रवाना होगी।
  • अगरतला से नई दिल्ली के लिए एकमात्र रेलगाड़ी 18 मई को रवाना होगी जबकि 20 मई को निर्धारित दो रेलगाड़ियां नई दिल्ली से अगरतला और सिकंदराबाद से नई दिल्ली के लिए हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • सार्वजनिक परिवहन का कहना है कि इन रेलगाड़ियों में अग्रिम आरक्षण अधिकतम सात दिन के लिए होगा, फिलहाल आरएसी और वेटिंग टिकट जारी नहीं होगा, रेलगाड़ी में टीटीई को किसी का टिकट बनाने की अनुमति नहीं होगी।
  • भारतीय रेल ने टिकटें रद्द कराने का भी विकल्प दिया है। इस संबंध में उसका कहना है कि यात्री रेलगाड़ी के प्रस्थान से 24 घंटे पहले तक ही टिकट रद्द करा सकते हैं लेकिन टिकट रद्द होने पर कुल किराए का 50 प्रतिशत शुल्क के रूप में काट लिया जाएगा।
  • ये रेलगाड़ियां लॉकडाउन के दौरान चल रही हैं, ऐसे में यात्रियों के लिए प्रस्थान बिंदु पर मास्क पहनना और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी। सिर्फ उन्हीं लोगों को रेलगाड़ी में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे।
  • लॉकडाउन के दौरान रेलवे ने देशभर में आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए मालगाड़ियां चलाई थीं। रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए एक मई से श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों को चलाना शुरू किया था।
  • रेलगाड़ियों के संबंध में नए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना शामिल है ताकि आपकी स्वास्थ्य जांच की जा सके।
  •  रेलवे पहले की तरह चादर, तौलिया, सामान्य भोजन, पेय आदि मुहैया नहीं कराएगा। फिलहाल यात्रियों को सिर्फ डिब्बाबंद भोजन और हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इन रेलगाड़ियों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा, लेकिन रेलवे जोन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्टेशनों पर अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार सुनिश्चित किये जाने चाहिए ताकि यात्रियों को एक दूसरे से आमने-सामने से होकर नहीं गुजरना पड़े।
  • स्टेशनों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन और रेलगाड़ियों में सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का ध्यान रखना होगा।

Related Articles

Back to top button