ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

देश में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल- संक्रमित मरीजों की संख्या 70 हजार के पार, 2293 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दिन-ब-दिन कोरोना संक्रमितों की संक्या बढ़ती जा रही है। मई महीने का दूसरा हफ्ता सुरू हो चुका है और इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3604 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 70 हजार से अधिक हो गई तथा इस दौरान 87 लोगों की मौत हुई है।

इसके साथ ही भारत 50 हजार से अधिक संक्रमण के आंकड़ों वाले देशों की सूची में 13वें स्थान पर पहुंच गया है। मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 70756 हो गए हैं और अब तक 2293 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के कुल 70756  केसों में 46008 एक्टिव केस हैं, वहीं 22455 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 868 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 23401 हो गई है। वहीं दिल्ली में 7233 मामले आ चुके हैं। Covid-19 महामारी से जहां 73 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि यहां 2129 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो और जवानों के Covid-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है। ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ राज्य में वायरस के मामले बढ़ कर 414 पर पहुंच गए हैं।

मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3785 हो गई है, जिनमें से 221 लोगों की मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा गुजरात प्रभावित दिख रहा है। गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 8541 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 513 लोगों की मौत हो चुकी है और 2780 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button