ब्रेकिंग
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन... Delhi Firing Incident: प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, नरेला में CCTV खंगाल र... एम्स दिल्ली में 15 वर्षीय तन्वी की मौत पर बवाल: सालों तक सर्जरी टालने के आरोप, निदेशक ने बैठाई उच्चस... यूपी में स्वाइन फ्लू पर सीएम योगी का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में H1N1 जांच पूरी तरह मुफ्त, प्रा... पंजाब वोटर लिस्ट से कटा सांसद राघव चड्ढा का नाम: नाम के आगे दर्ज हुआ 'परमानेंटली शिफ्टेड', AAP सरकार...
मनोरंजन

इरफान खान-ऋषि कपूर के बाद ‘क्राइम पेट्रोल’ फेम शफीक अंसारी का हुआ कैंसर से निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर के बाद इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी के फेमस सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ फेम शफीक अंसारी का 52 की उम्र में निधन में हो गया है। शफीक अंसारी ने 10 मई को अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

शफीक अंसारी को कल सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने न्यूज देते हुए लिखा कि शफीक अंसारी के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं। वह जून 2008 से हमारे साथ जुड़े थे।
19 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

शफीक अंसारी के निधन के बाद उनकी फैमिली और टीवी जगत सदमे में है। बता दें कि शफीक अंसारी को पेट का कैंसर था और वह कई सालों से इससे जूझ रहे थे। उन्हें थोरेसिक कैंसर की बीमारी थी। 6 महीने पहले लंग में भी इंफेक्शन हो गया था और कुछ वक्त से बीच-बीच में ऑक्सीजन पंप के सहारे से इन्हें सांस लेने की ज़रूरत पड़ती थी।

आपको बता दें कि शफीक अंसारी ने इंडस्ट्री में राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। साल 2003 में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म ‘बाग़बान’ के वह स्क्रीनराइटर रह चुके हैं।

आपको बात दें कि सिनेमा और टीवी इंडस्‍ट्री से जुड़े दो दिग्गज इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 29 अप्रैल को इरफान खान और 30 अप्रैल को ऋषि कपूर भी कैंसर की बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। स्टार्स के निधन के सदमे से  अभी तक उनकी फैमिली और फैंस उबर नहीं पाए। इन दोनों स्टार्स का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका रहा है।

Related Articles

Back to top button