ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

जस्सी गिल को अनफॉलो करने की खबरों पर भड़कीं हिमांशी खुराना, बोलीं- ‘कभी फॉलो ही नहीं किया था’

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। कभी शहनाज़ के साथ विवाद को लेकर, तो कभी ब्वॉयफ्रेंड आसिम रियाज़ और अपनी लव स्टोरी को लेकर। सोशल मीडिया पर हिमांशी खुराना की अक्सर चर्चा होती रहती है। बीते दिन हिमांशी एक बार फिर खबरों में आ गईं, लेकिन इस बार वजह न शहनाज़ थी ना आसिम रियाज़। इस बार वजह थे फेमस पंजाबी सिंगर जस्सी गिल

दरअसल, जस्सी गिल जल्द ही एक नए पंजाबी सॉन्ग में नज़र आने वाले हैं। इस गाने में शहनाज़ कौर गिल उनके साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। गाने का टीज़र रिलीज़ किया जा चुका है। टीज़र सामने आने के बाद ये खबरें बड़ी जोरों से आने लगीं कि जस्सी के शहनाज़ के साथ काम करने की वजह से हिमांशी उनसे नाराज़ हो गई हैं और उन्होंने जस्सी को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं खबरें तो ये तक आने लगीं कि हिमांशी ने जस्सी से अपनी दोस्ती ही खत्म कर दी है क्योंकि उन्होंने शहनाज़ के साथ काम किया है।

मामला बढ़ता देख अब हिमांशी ने खुद इस कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर मामले की पूरी सच्चाई बताई है। हिमांशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फॉलो-अनफॉलो क्या हंगामा चल रहा है। सबसे पहले तो आप लोग अपना होमवर्क कर लें…मैं बमुश्किल किसी पंजाबी सिंगर और इंडियन सेलिब्रिटी सोशल मीडिा पर फॉल करती हूं। क्योंकि मैं ये ऑनलाइन रिश्तों पर भरोसा नहीं करती। मैंने पहले ही उन्हें फॉलो नहीं किया हुआ था तो अनफॉलो कहां से करुंगी’।

‘मैं इतनी खाली नहीं बैठी हूं कि यही देखती रहूं कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है, कौन किसे फॉलो कर रहा है, कौन किसके पोस्ट पर कमेंट कर रहा है। मैंने जस्सी गिल के गानों पर प्रमोशनल टिक टॉक वीडियो बनाए हैं क्योंकि हमारी दोस्ती अच्छी है। फिर भी मैंने इन सारी खबरों को लेकर जस्सी गिल को कॉल किया तो उन्होंने कहा कि ‘मुझे रैंडम कॉल आया मीडिया हाउस से, वो इस बारे में पूछ रहे थे, मुझे खुद नहीं पता कि हुआ क्या था। उन्होंने मेरा बयान घुमा फिराकर छाप दिया’। फॉलो-अनफॉलो करना किसी भी रिश्ते की प्रमाणिकता नहीं है’।

 

Related Articles

Back to top button