ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
हरियाणा

Gurugram News: सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम को दिया बड़ा तोहफा, आधुनिक लाइट एंड साउंड शो का किया उद्घाटन

गुरुग्रामः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में आधुनिक लाइट एंड साउंड शो के साथ 3D प्रोजेक्शन मैपिंग (वॉटर स्क्रीन पर) का उद्घाटन किया. इसके निर्माण पर करीब 8 करोड़ की लागत से आई है. उन्होंने कहा कि “यह ऐतिहासिक पार्क शहर के लोगों के लिए सुकून, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र है.”

पार्क में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होगा: मुख्यमंत्री ने कहा कि “लेजर वैली पार्क में बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम सैर के लिए आते हैं और यहां का वातावरण उन्हें मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करता है.” उन्होंने कहा कि “जब व्यक्ति चिंताओं से मुक्त होता है तो उसका स्वास्थ्य बेहतर होता है और कार्यक्षमता भी बढ़ती है.” इस अवसर पर उन्होंने पार्क में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण और इसके और अधिक सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की, ताकि गुरुग्राम ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी यहां आकर्षित हों और इस सुविधा का लाभ उठा सकें.

म्यूजिकल फाउंटेन पर भगवान हनुमान जी की 3D कथा का चित्रण: उन्होंने इस नई सौगात के लिए गुरुग्राम के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर म्यूजिकल फाउंटेन पर भगवान हनुमान जी की 3डी कथा का चित्रण भी देखा. इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि “गुरुग्राम का यह प्रमुख और सबसे बड़ा पार्क लंबे समय से लोगों के लिए सुबह-शाम सैर और विश्राम का प्रमुख केंद्र रहा है. गुरुग्राम की बढ़ती आबादी को देखते हुए यह पार्क नागरिकों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है. यहां आने वाले लोगों को न केवल मनोरंजन मिलेगा, बल्कि उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा.” कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे.

Related Articles

Back to top button