ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

मध्य प्रदेश के रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से चौंका देने वाली चोरी की एक वारदात सामने आई है. यहां पर संचालित रेडीमेड कपड़ों की दुकान से अचानक ब्रांडेड कपड़े गायब होने लगे थे. दुकान के सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि दुकान का ही एक कर्मचारी बड़े ही शातिराना अंदाज में ब्रांडेड और महंगे कपड़ों पर हाथ साफ कर रहा था. चोरी किए गए कपड़ों को वह दुकान के अंदर ही अपनी अंडरवियर में छुपाता था. इसके बाद किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर चोरी किए गए कपड़ों को ठिकाने लगा देता था

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. प्रकाश चौराहे पर स्थित जितेंद्र खुवानी की रेडीमेड कपड़े की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी आशीष सिंह ही आस्तीन का सांप निकला. आरोपी कर्मचारी बड़े ही शातिराना तरीके से दुकान के ब्रांडेड और महंगे कपड़ों पर हाथ साफ कर रहा था. हैरानी की बात तो यह है कि चोरी करने के लिए उसने बेहद अजीब तरीका अपनाया था. वह दुकान के महंगे शर्ट, कुर्ते और ब्लेजर को अन्य कर्मचारियों की नजरों से बचाकर अपनी अंडरवियर के अंदर छिपा लेता था. इसके बाद खाना खाने या किसी अन्य काम का बहाना बनाकर वह दुकान से बाहर जाता और कपड़ों को ठिकाने लगा देता था.

सीसीटीवी से खुली चोरी

दुकान मालिक को जब स्टॉक में लगातार कमी दिखी, तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फुटेज देखते ही मालिक के होश उड़ गए. क्योंकि 15 अप्रैल से लगातार आशीष चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ था. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक कपड़े चुराते हुए नजर आ रहा है. दुकान संचालक ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की. इसके बाद कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की. पहले आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए तो वह गिड़गिड़ाने लगा. आरोपी युवक ने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी. उसने बताया कि वो कई बार कपड़े ले जा चुका है. कपड़े चोरी करने के बाद वो खाना खाने के बहाने जाता था और चोरी किए गए कपड़ों को ठिकाने लगाता था.

Related Articles

Back to top button