ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

कोरोना वायरस संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बीच पीएम मोदी इससे पहले कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। सोमवार को भी कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन पर पीएम मोदी ने कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से बातचीत की थी। इस दौरान उन्‍होंने सभी राज्‍यों के सुझावों को सुना, जिनमें कई कई मुख्‍यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का आग्रह भी किया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लॉकडाउन की अवधि और बढ़ सकती है।

कोरोना वायरस संकट के बीच यह पीएम मोदी का चौथा राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। पीएमओ के ट्विटर हैंडल पर आज के राष्ट्र के नाम संबोधन की जानकारी दी गई है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच आगे के फैसलों की जानकारी पीएम मोदी इस संबोधन में देंगे। 25 मार्च से जारी 54 दिन का लॉकडाउन 17 मई को समाप्त होने वाला है।

पीएम मोदी ने मुख्‍यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में शुरुआती संबोधन में टीम वर्क पर जोर देते हुए कहा कि अब कोरोना के विस्तार का आकलन हो गया है। इसे एकजुट होकर ही हराना होगा। वहीं धीरे धीरे शुरू हो रही आर्थिक गतिविधियों को तेज भी करना होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत ने सफलता के साथ नियंत्रित किया है और वैश्विक स्तर पर इसे सराहा भी जा रहा है। आगे की राह पर बढ़ते हुए भी इसका ध्यान रखना होगा कि कोरोना का विस्तार न हो। हमें जरूरी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना ही होगा। दो सत्रों में चली बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने का अवसर दिया गया। अब तक ऐसी चार बैठकों में हर बार अलग-अलग सात आठ मुख्यमंत्रियों को ही बोलने का अवसर मिलता था।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बावजूद भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24घंटों में 3604 कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इसमें 46,008 सक्रिय मामले और 22454 ठीक हुए लोग भी शामिल हैं। अब तक 2,293 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में 87 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button