ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...
हरियाणा

Rohtak Road Accident: रोहतक में भीषण सड़क हादसा, मासूम की मौके पर मौत; मां की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले में गोहाना रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां मंसूरी से घूमकर लौट रहे एक परिवार की कार के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 4 वर्षीय मासूम अक्षित की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार खेड़ी साध निवासी नीतिश, जो पिछले 8 वर्षों से एमडीयू (महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में ग्राउंडमैन की नौकरी करते हैं, अपने परिवार के साथ मंसूरी घूमने गए थे। उनके साथ पत्नी मोनिका, बेटी हिमानी और बेटा अक्षित मौजूद थे। शनिवार रात करीब 12 बजे वे कार से वापस लौट रहे थे। तभी अचानक एक नीलगाय कार के सामने आ गई जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में मासूम अक्षित की मौत हो गई।

रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान पीजीआई के डेड हाउस के बाहर बैठे पिता नीतिश का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि बच्चों की जिद पर ही वे परिवार के साथ घूमने गए थे, लेकिन लौटते समय यह हादसा उनकी जिंदगी में गहरा घाव दे गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button