ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
छत्तीसगढ़

Congress Protest: रसोई की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर; सिलेंडर की कीमतों को लेकर सरकार पर तीखा वार

दुर्ग : दुर्ग में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ोतरी, एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडी मंदिर के पास जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रदर्शन का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर और दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने किया.

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने हाथों में महंगे सिलेंडर के खिलाफ पोस्टर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की और बीजेपी सरकार पर सीधा निशाना साधा. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं.

1 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर में 114.50 रुपये, 1 अप्रैल को 195.50 रुपये और 1 मई को 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई. तीन महीनों में कुल 1303 रुपए की बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है. इसका असर सीधे लोगों की जेब पर पड़ रहा है, यहां तक होटलों में खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं. पहले जो पनीर चिली 160 रुपये में मिलती थी, वह अब 250 रुपये तक पहुंच गई है- राकेश ठाकुर,जिलाध्यक्ष कांग्रेस

वहीं धीरज बाकलीवाल ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत लगभग दोगुनी हो चुकी है.दिसंबर 2025 में 1600 रुपये का सिलेंडर अब करीब 3100 रुपए तक पहुंच गया है.कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button