ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

कोरोना से जंग नहीं जीत पाया सेना का जवान, अस्पताल में कर लिया सुसाइड

कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। देशभर में कहर मचाने के बाद अब कोरोना ने भारतीय सेना में भी घुसपैठ बना ली है। कई जवान इसकी चपेट में आ गए है। कोरोना वायरस से संक्रमित एक जवान यह जंग जीत नहीं पाया और उसने खुद ही मौत को गले लगा लिया।

सेना के जवान ने मंगलवार कोअस्पताल में पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय जवान को फेफड़े का कैंसर भी था और यहां के सैन्य बेस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके  नमूने को कोविड-19 जांच के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

पुलिस के मुताबिक खुदकुशी की सूचना मंगलवार तड़के सुबह चार बजे नरायणा पुलिस थाने को दी गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो जवान का शव कोविड-19 वार्ड के पीछे नायलॉन की रस्सी से पेड़ से लटका मिला। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक का परिवार राजस्थान के अलवर जिले में रहता है जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button